2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुनील छेत्री ने तोड़ा लियोनेल मेसी का रेकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी

भारतीय फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में बांग्लादेश को अपने सातवें ग्रुप मैच में 2-0 से हरा दिया। इस मैच में दो गोल करने के साथ ही सुनील छेत्री ने अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के स्टार कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी को भी पीछे छोड़ दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 8 Jun 2021, 10:00 AM IST

sunil_chhetri_and_lionel_messi_1.png

भारतीय फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में बांग्लादेश को अपने सातवें ग्रुप मैच में 2-0 से हरा दिया। इस मैच के हीरो भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री रहे। उन्होंने मैच के दूसरे हाफ में दो गोल किए, जिनकी मदद से भारतीय टीम यह मैच जीतने में सफल रही। क्वालीफायर्स मैच में भारत की यह पहली जीत थी। वहीं इस मैच में दो गोल करने के साथ ही सुनील छेत्री ने अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के स्टार कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी को भी पीछे छोड़ दिया है। अब सुनील छेत्री सक्रिय फुटबॉलरों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

अब तक किए 74 गोल
बांग्लादेश के खिलाफ मैच के 79वें मिनट में सुनील छेत्री ने पहला गोल कर टीम के लिए खाता खोला। इसके बाद उन्होंने दूसरा गोल मैच के आखिरी क्षणों में किया। दूसरा गोल करने के साथ ही छेत्री ने ग्रुप ई के इस मैच में टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। इन दो गोल के साथ 36 वर्षीय छेत्री ने इंटरनेशनल स्तर पर अपने गोल की संख्या 74 कर ली है और दूसरे नंबर पर आ गए हैं। साथ ही उन्होंने मेसी को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि सबसे ज्यादा गोल करने के मामलों में पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो है। रोनाल्डो ने इंटरनेशनल लेवल पर अभी तक 174 मैचों में 103 गोल दागे हैं।

यह भी पढ़ें— अब कोरोना वॉरियर्स संभालेंगे भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री का ट्विटर अकाउंट

ये हैंं टॉप 5 में
वहीं बात करें सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप 5 फुटबॉलरों की तो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर संयुक्त अरब अमीरात के अली मबखूत हैं। मबखूत 73 गोल के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने ये गोल 89 मैचों में किए हैं। वहीं अर्जेंटीना टीम के कप्तान लियोनेल मेसी चौथे नंबर पर हैं। मेसी ने अब तक 143 मैचों में 72 गोल किए हैं। टॉप 5 में आखिरी नंबर पर पोलैंड के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांदोवस्की हैं। फुटबॉलर लेवांदोवस्की ने इंटरनेशनल स्तर पर अब तक 118 मैचों में 66 गोल अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें— फुटबॉल के लिए प्रसिद्ध बार्सिलोना में लड़कियों के लिए बनेगा क्रिकेट मैदान, अधिकारी भी हैरान

टूर्नामेंट में भारत की पहली जीत
वहीं बात करें भारतीय फुटबॉल टीम की तो यह टूर्नामेंट में टीम की पहली जीत है। इससे पहले 3 जून को कतर के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच में जीत हासिल की। बांग्लादेश ने अंतिम मिनट तक बराबरी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब भारत का मुकाबला 15 जून को अफगानिस्तान के साथ होगा। भारत 2022 विश्व कप की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल