2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फुटबॉल के लिए प्रसिद्ध बार्सिलोना में लड़कियों के लिए बनेगा क्रिकेट मैदान, अधिकारी भी हैरान

यहां के अधिकारी भी आश्चर्यचकित रहे गए। हैरानी की बात यह है कि शहर के लोगों ने मनोरंजन की दूसरी सुविधाओं के बजाय क्रिकेट मैदान बनाने के लिए वोट किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 27 May 2021, 4:58 PM IST

barcelona_cricket.png

बार्सिलोना को फुटबॉल के गढ़ के रूप में जाना जाता है। यहां क्रिकेट से कहीं ज्यादा फुटबॉल की लोकप्रियता है। अब फुटबॉलर लियोनेल मेसी का पर्याय बन चुके स्पेन के स्पेन के इस शहर में अब क्रिकेट का मैदान बनेगा। यहां के लोगों ने एक क्रिकेट मैदान बनाने के लिए मतदान किया है, इससे यहां के अधिकारी भी आश्चर्यचकित रहे गए। हैरानी की बात यह है कि शहर के लोगों ने मनोरंजन की दूसरी सुविधाओं के बजाय क्रिकेट मैदान बनाने के लिए वोट किया।

821 पोजेक्ट्स में से क्रिकेट मैदान को मिले सबसे ज्यादा वोट
रिपोर्ट के अनुसार, बार्सिलोना ने अपने नागरिकों को साइक्लिंग लेन से लेकर खेल के मैदानों तक की नई सुविधाओं के लिए 30 मिलियन यूरो (करीब 2.66 अरब रुपए) के पैकेज पर वोट करने का मौका दिया। लेकिन 821 परियोजनाओं में से सबसे अधिक वोट क्रिकेट मैदान को मिले। हालांकि यह सब युवा महिलाओं के एक समूह के नेतृत्व में चले अभियान के कारण संभव हुआ। लड़कियों ने एक प्रस्ताव रखा, जिसमें लिखा था कि इस परियोजना में सिर्फ लड़कियां शामिल हैं। प्रशिक्षण से महिला के रूप में हम सशक्त महसूस करते है। हम अपने कौशल को स्वतंत्र रूप से विकसित कर सकते हैं। इसके साथ ही हमारा लक्ष्य महिला क्रिकेट इलेवन टीम स्थापित करना है।

यह भी पढ़ें— क्रिकेट का जुनून: उम्र मात्र 2 साल, लगाता है विराट कोहली की तरह तगड़े शॉट, देखें वीडियो

क्रिकेट के नियमों के बारे में नहीं थी जानकारी
रिपोर्ट के अनुसार, जब क्लब की घोषणा की गई तो पाकिस्तानी और भारतीय परिवारों की महिलाओं को क्रिकेट के नियमों के बारे में बहुत कम जानकारी थी, स्पेन के जिम प्रशिक्षक को भी इसके बारे में पता नहीं था। उनका पहला प्रशिक्षक एक लैटिन अमेरिकी रग्बी खिलाड़ी था और उसने कभी क्रिकेट भी नहीं खेला था।' बट ने कहा कि इसके बाद हमने खुद ही खेलना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें— डे-नाइट टेस्ट खेलने के बारे में कभी नहीं सोचा था: स्मृति मंधाना

वहीं बार्सिलोना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट क्लब के ऑस्ट्रेलियाई अध्यक्ष डेमियन मैकमुलेन का कहना है कि क्रिकेट मैदान के लिए बार्सिलोना में 16,000 वर्ग मीटर समतल जमीन ढूंढना असंभव सा है। वहीं बट का कहना है कि वे खुद को इस खेल का दूत मानते है और वे पाकिस्तान और भारत जैसे देशों से है जो क्रिकेट के बारे में जानते हैं, लेकिन वे स्पेन में भी खेल के बारे में जागरूकता फैलाना चाहते हैं।