
थॉमस रेपका ने डाला एस्कॉर्ट सर्विस वेबसाइट पर पूर्व पत्नी का प्रोफ़ाइल, अब कोर्ट ने दी 6 महीने की सजा
नई दिल्ली । वेस्ट हैम फुटबॉल क्लब के पूर्व डिफेंडर और चेक गणराज्य के 44 वर्षीय फुटबॉलर थॉमस रेपका पर एक बहुत ही गंभीर आरोप लगा था। जिसमें अदालत ने उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई है । थॉमस रेपका पर आरोप था की उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी व्लादा एरबोवा का नाम फर्जी तरीके से एस्कॉर्ट सर्विस में पोस्ट कर दिया था । जिसके बाद से व्लादा एरबोवा को अश्लील फोन कॉल्स और मेसेज आने लगे थे । उनके सोशल मिडिया अकाउंट पर भी भद्दे मेसेज आते थे । जिससे परेशान हो कर उन्होंने पुलिस का दरवाजा खटखटाया था ।
लगा 1750 पौंड का जुर्माना
फुटबॉल क्लब वेस्ट हैम के पूर्व डिफेंडर और चेक गणराज्य के फुटबॉलर थॉमस रेपका को अपनी पूर्व पत्नी व्लादा एरबोवा का नाम ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस में पोस्ट करने पर 6 माह जेल की सजा सुनायी गई है। चेक गणराज्य के बर्नो में एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को फुटबॉलर को यह सजा सुनायी है। अदालत ने इस मामले में थॉमस रेपका की मौजूदा पार्टनर और टीवी होस्ट कैटरीना क्रिस्टेलोवा को भी दोषी माना है और क्रिस्टेलोवा पर 1750 पौंड का जुर्माना लगाया है। दरअसल क्रिस्टेलोवा ने व्लादा एरबोवा का नाम ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस में पोस्ट करने में थॉमस रेपका की मदद की थी, जिसके चलते अदालत ने क्रिस्टेलोवा पर यह जुर्माना लगाया है।
थॉमस रेपका ने मांगी माफ़ी
द सन की रिपोर्ट के अनुसार, 44 वर्षीय थॉमस रेपका ने अपनी पूर्व पत्नी व्लादा एरबोवा का नाम फर्जी तरीके से एस्कॉर्ट सर्विस में पोस्ट कर दिया। जिससे व्लादा को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। व्लादा एरबोवा का कहना है कि मुझे जब यह पता चला कि यह किसने किया है मैं बुरी तरह से टूट गई। मैं रात में सो नहीं सकी। मुझे साइकेट्रिस्ट की मदद लेनी पड़ी और मैं अभी भी थेरेपी ले रही हूं। हालांकि थॉमस रेपका ने अब इस मामले पर माफी मांग ली है और अपनी सफाई में कहा कि जब वह अपने बेटे से नहीं मिल पा रहे थे, तो उससे नाराज होकर उन्होंने ऐसा किया।
Published on:
24 Aug 2018, 2:24 PM IST
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.