13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UEFA champions League: एसी मिलान को हरा 13 साल बाद फाइनल में पहुंचा इंटर मिलान, लोटारो मार्टिनेज ने दागा ऐतिहासिक गोल

इंटर मिलान ने कप्तान लोटारो मार्टिनेज के बेहतरीन गोल की मदद से चिर-प्रतिद्वंद्वी एसी मिलान को 1-0 से हरा दिया। इसी के साथ 13 साल बाद इंटर मिलान ने यूईएफए चैंपियंस लीग के फ़ाइनल में जगह बनाई। मार्टिनेज ने हालही में अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए फीफा वर्ल्ड कप जीता है।

2 min read
Google source verification
ac_milan_vs_inter_milan.jpg

Inter Milan In UEFA champions League Final: यूईएफए चैंपियंस लीग (UCL) में मंगलवार रात मिलान डर्बी में एक बड़ा बड़ा उलटफेर देखने को मिला। इटली के फुटबॉल क्लब इंटर मिलान और एसी मिलान के बीच खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे लेग में इंटर मिलान बेहतरीन जीत हासिल की और 13 साल बाद इस लीग के फ़ाइनल में जगह बनाई।

इंटर मिलान ने कप्तान लोटारो मार्टिनेज के बेहतरीन गोल की मदद से चिर-प्रतिद्वंद्वी एसी मिलान को 1-0 से हरा दिया। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले लेग को भी इंटर मिलान ने 2-0 से अपने नाम किया था। इस तरह इंटर ने सेमीफाइनल को कुल 3 - 0 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में इंटर मिलान के लिए लोटारो मार्टिनेज ने गोल डागा। मार्टिनेज ने हालही में अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए फीफा वर्ल्ड कप जीता है।

ऐसे में अगर इंटर मिलान इस फ़ाइनल मुक़ाबले को भी जीत जाती है तो वह एक सीजन में फीफा वर्ल्ड कप और चैंपियंस लीग का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। फाइनल में इंटर मिलान का मुकाबला 10 जून को इंस्तानबुल में गत चैम्पियन रियल मैड्रिड या मैनचेस्टर सिटी से हो सकता है। सिटी और मैड्रिड के बीच सेमीफाइनल का दूसरा लोग बुधवार (17 मई) को खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले लेग में 1-1 की बराबरी पर थीं।

इंटर मिलान की टीम अब तक तीन बार चैंपियंस लीग जीती है। उसने 1964, 1965 और 2010 में खिताब अपने नाम किया था। वहीं 1967 और 1972 टीम उपविजेता रही थी। इटली की तीन टीमों ने अब तक चैंपियंस लीग का खिताब जीता है। इंटर से सेमीफाइनल हारने वाली एसी मिलान की टीम सात बार चैंपियन बनी है। वह पिछली बार 2007 खिताब जीती थी। उसके बाद फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई। वह कुल 11 बार खिताबी मुकाबले में उतरी है। एसी मिलान 1963, 1969, 1989, 1990, 1994, 2003 और 2007 में जीती। वहीं, 1958, 1993, 1995 और 2005 में उसे हार मिली।