24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वुल्फ्सबर्ग ने मिडफील्डर आर्नोल्ड का करार बढ़ाया

जर्मनी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने बिना किसी क्लॉज के अपने करार में दो साल के विस्तार को स्वीकार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 2 Jan 2018, 1:06 PM IST

wolfsburg,Midfielder Arnold

बर्लिन। मेक्सिमिलियन आर्नोल्ड ने वुल्फ्सबर्ग के साथ अपने करार में विस्तार के लिए हामी भर दी है। जर्मन लीग क्लब ने एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने बिना किसी क्लॉज के अपने करार में दो साल के विस्तार को स्वीकार किया है।

इस करार के तहत आर्नोल्ड 2020 तक इस क्लब के साथ बने रहेंगे। क्लब के खेल निदेशक ओलाफ रेब्बे ने कहा, "तय समय से पहले ही दोनो पक्षों के बीच विश्वास और एक समान महत्वकांक्षा के तहत करार में विस्तार किया गया है।"

वुल्फ्सबर्ग के यूथ क्लब में आर्नोल्ड 2009 से ही खेलते आ रहे थे। इसके बाद 2011 में उन्हें मुख्य टीम में जगह मिली। इस दौरान क्लब के लिए खेले गए 140 मैचों में उन्होंने 20 गोल दागे और 10 गोल दागने में मदद की।

क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में आर्नोल्ड ने कहा कि मैं वुल्फ्सबर्ग के साथ तय समय से पहले ही अपने करार में विस्तार से खुश हूं। इस क्लब के साथ में जर्मन लीग का खिलाड़ी बना। ऐसे में मैं इस क्लब में अपना भविष्य बिताना चाहूंगा। वुल्फ्सबर्ग वर्तमान में जर्मन लीग सूची में 12वें स्थान पर है। 14 जनवरी को उसका सामना बोरूसिया डार्टमंड से होगा।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग