
लंदन। वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स ( Wolverhampton Wanderers ) की टीम ने इंग्लिश प्रीमियल लीग ( English Premier League ) में खेले गए मुकाबले में आर्सेनल ( Arsenal ) को रोमांचक मुकाबले में 3-1 से हराया दिया। इस सीज़न में वोल्व्स का शानदार प्रदर्शन आर्सेनल जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भी जारी रहा। टीम इस सीज़न में एक भी मुकाबला नहीं हारी है।
ये रहे जीत के हीरोः
इस मैच में वोल्व्स की ओर से नेवेस, डोहर्टी और जोटा ने शानदार गोल दागे। नेवेस ने मैच के 28वें मिनट में गोल दागकर टीम को शानदार शुरुआत दी। इसके बाद टीम को दूसरे गोल के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा और मैच को 37वें मिनट में डोहर्टी ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। टीम के लिए तीसरा गोल जोटा ने मैच के 45+2वें मिनट में किया।
अंक तालिका में वोल्व्स की स्थितिः
इस जीत के साथ वोल्व्स की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम कुल 51 अंक हैं। वहीं आर्सेनल टीम अपने खराब प्रदर्शन के चलते नीचे गिरकर पांचवें स्थान पर आ गई है। टीम के कुल 66 अंक हैं।
तालिका में पहले नंबर पर मैनचेस्टर सिटी की टीम है जिसके कुल 89 अंक हैं। लिवरपूल टीम उससे एक अंक (88) पीछे है और कड़ी टक्कर दे रही है। टॉटेनहम हॉटस्पर टीम कुल 70 अंकों को साथ तालिका में तीसरे नंबर पर है।
Updated on:
25 Apr 2019 08:56 am
Published on:
25 Apr 2019 08:56 am
