
Acer launches all-new Swift Go 14
Acer all-new Swift Go 14: एसर के लैपटॉप काफी भरोसेमंद माने जाते हैं, ये जल्दी से ग्राहक को सर्विस सेंटर जाने नहीं देते। ग्राहकों को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए Acer ने अपना नया लैपटॉप Acer Swift Go 14 को भारत में लॉन्च कर दिया है। जानकारी के लिए बता दने कि यह कंपनी की Swift Go सीरीज का नया मॉडल है। इस लैपटॉप का डिजाइन और इसके फीचर्स काफी सोच समझकर तैयार किये हैं ताकि पर्सनल यूज़ से लेकर प्रोफेशनल वर्क में यह बेहतर ढंग सेन काम करे। Acer Swift Go 14 में 14 इंच और 16 इंच डिस्प्ले का ऑप्शन मिलता है। खास बात यह है कि ये दोनों साइज़ के लैपटॉप हलके हैं, जिसकी मदद से आप इनके आसानी से कैरी कर सकते हैं। आइये जानते हैं इनकी कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में..
Acer Swift Go 14 के फीचर्स:
नए Acer Swift Go में 14 इंच की OLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2.8K है। इसके साथ Acer ExaColor है जिसे लेकर डिस्प्ले के कलर को ऑप्टिमाइज करने का दावा है। परफॉरमेंस के लिए नए Acer Swift Go 14 में AMD Ryzen 7000 सीरीज का प्रोसेसर दिया है। यह 2TB तकSSD स्टोरेज और 16GB तक LPDDR5 रैम को सपोर्ट करता है। बेहतर कूलिंग के लिए नए लैपटॉप में TwinAir डुअल फैन सिस्टम दिया गया है, साथ ही इसमें डुअल D6 कॉपर हीट पाइप्स हैं। साथ ही इसमें एयर इनलेट कीबोर्ड भी है।
कनेक्टिविटी:
नए Acer Swift Go में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए WiFi 6E, USB Type-C, USB- Type-A और HDMI 2.1 है। इसके साथ क्विक बैटरी चार्ज टेक्नोलॉजी भी है। इसमें लगी बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि फुल चार्ज के बाद यह 4 घंटे का बैकअप देगी। लैपटॉप में लगे स्पीकर में AI न्वाइज रिडक्शन है। लैपटॉप का वजन 1.25kg है और यह 15.9mm पतला है।
यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म! इस दिन होगा OPPO Find N2 Flip की कीमत का खुलासा, Galaxy Z Flip 4 से होगा मुकाबला
Published on:
07 Mar 2023 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
