
Acer ने भारत में अपने लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप Acer Nitro 5 को लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप का डिजाइन और इसके फीचर्स इसे अपने सेगमेंट का ताकतवर गेमिंग लैपटॉप बनाते हैं। नए Acer Nitro 5 को 12th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर के साथ उतारा है। जो यूजर्स ज्यादा फीचर्स और दमदार परफॉरमेंस की उम्मीद अपने लैपटॉप से चाहते हैं ऐसे लोगों के लिए इसे तैयार किया है। Acer Nitro 5 की खासियत इसका स्लिम बेजल डिस्प्ले है, जिससे स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 80 फीसदी है। आइये जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Acer Nitro 5 की कीमत
गेमिंग लैपटॉप आम लैपटॉप की तुलना में काफी अलग होते हैं और इसलिए इनकी कीमत में भी आपको थोड़ा फर्क देखने को मिलता ही है। नए Acer Nitro 5 की शुरुआती कीमत 84,999 रुपये है। आप इसे ऑनलाइन स्टोर, Acer रिटेल स्टोर, Amazon, Croma और Vijay Sales से खरीद सकते हैं। आपको बात दें कि वेबसाइट पर लैपटॉप के कुछ वर्जन आने बाकी हैं।
Acer Nitro 5 के फीचर्स
नए Acer Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप दो साइज में आपको मिलेगा, जिसमें 15 इंच और 17 इंच की डिस्प्ले शामिल होंगी। कंपनी केन मुताबिक "पिनपॉइंट एक्यूरेसी और मिनिमम घोस्टिंग" के लिए 165Hz रिफ्रेश रेट और 3ms रिस्पॉन्स टाइम होगा। बेहतर परफॉरमेंस के लिए इसमें 12th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं साथ में NVIDIA GeForce RTX 30 सीरीज GPU हैं।
स्टोरेज की बात की जाए तो इस लैपटॉप में M.2 PCIe SSDs1 के लिए दो स्लॉट उपलब्ध हैं। 32GB तक DDR4 3200 RAM के जरिए कंट्रोल मिलता है। यह Windows 11 बेस्ड लैपटॉप है। Nitro 5 कूलिंग के लिए ड्यूल फैन और क्वाड-एग्जॉस्ट पोर्ट डिजाइन से लैस है। NitroSense UI, जिसे एक डेडिकेशन NitroSense बटन के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। लैपटॉप के टेंप्रेचर, लोडिंग परफॉर्मेंस और पावर प्लान को भी साफ कर सकता है। इसमें इंटेल किलर वाई-फाई 6 AX1650i, एचडीएमआई 2.1 और थंडरबोल्ट टीएम 4 टाइप-सी दिया गया है।
इसमें 4-जोन RGB कीबोर्ड, डीटीएस, एक्स अल्ट्रा ऑडियो, ड्यूल इन बिल्ट माइक्रोफोन, टेम्पोरल नॉयज रिडक्शन के साथ वेब कैमरा, और थंडरबोल्ट 4 टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। साउंड के लिए इसमें ड्यूल 2W स्पीकर ऑडियो के लिए दिए गए हैं।
Published on:
01 Apr 2022 04:55 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
