
Airtel ने 76 रुपये का नया प्रीपेड प्लान किया पेश, मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
नई दिल्ली: हाल ही में airtel ने अपने 5 प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। इनमें 178 रुपये, 229 रुपये, 344 रुपये, 495 रुपये और 559 रुपये वाले प्रीपेड प्लान शामिल हैं। यह सारे पैक कंपनी के फर्स्ट रीचार्ज प्रीपेड प्लान(FRC) में आते हैं। अब कंपनी ने इनमें एक नया प्लान जोड़ा है जिसकी कीमत 76 रुपये है। आइए जानते हैं कंपनी की तरफ से जोड़े गए इस प्लान में यूजर्स को क्या सुविधा दी जा रही है।
Airtel 76 रुपये प्लान
एयरटेल के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान के रिचार्ज पर यूजर्स को 26 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इस प्लान में यूजर्स 60 पैसे प्रति मिनट की दर से लोकल और STD कॉल्स कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को 100 एमबी 3 जी/4जी डाटा का लाभ मिलेगा।
Airtel 178 रुपये प्लान
सबसे कम कीमत वाले इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नैशनल रोमिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा यूजर्स को रोजाना 1 जीबी 4 जी डेटा दिया जा रहा है। साथ ही रोजाना 100 एसएमएस का फायदा भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
Airtel 229 रुपये प्लान
कंपनी के इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है। इस दौरान यूजर्स को रोजाना 1.4 जीबी डेटा दिया जा रहा है। मतलब यूजर्स को कुल 39.2 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नैशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही रोजाना 100 एसएमएस का फायदा भी उठाया जा सकता है।
Airtel 344 रुपये प्लान
344 रुपये वाले प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नैशनल रोमिंग मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को रोजाना 2 जीबी डेटा का फायदा मिलेगा। मतलब कुल 56 डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को रोजाना 100 एसएमएस भी दिया जा रहा है।
Airtel 495 रुपये प्लान
495 रुपये वाले पैक की वैधता 84 दिनों की है। इसमें यूजर्स को रोजाना 1.4 जीबी डेटा दिया जा रहा है। यानी कुल डाटा 117.6 जीबी दिया जाएगा। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नैशनल रोमिंग और रोजाना 100 एसएमएस भी दिया जा रहा है।
Airtel 559 रुपये प्लान
अब बात करते हैं सबसे महंगे 559 रुपये वाले प्रीपेड प्लान कि इसमें यूजर्स को 90 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 1.4 जीबी 4जी डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नैशनल रोमिंग और रोजाना 100 एसएमएस का फायदा भी मिलेगा।
Published on:
23 Dec 2018 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
