हाल में ही एयरटेल ने 35, 65 और 95 रुपये वाले तीन सस्ते प्लान भी लॉन्च किए हैं। हालांकि, कंपनी का यह प्लान अभी सिर्फ पंजाब, तमिलनाडु और यूपी वेस्ट के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध कराया गया है। एयरटेल के 35 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 26.66 रुपये का टॉक-टाइम मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को कॉलिंग के लिए एक पैसे प्रति सेकेंड की दर से भुगतान करना होगा। साथ ही ग्राहकों को 100 एमबी डाटा का फायदा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।