
Jio के 449 रुपए वाले प्लान को Airtel का ये नया पैक देगा टक्कर, हर रोज मिलेगा 2GB डेटा
नई दिल्ली: Jio के टक्कर में Airtel ने नया प्री-पेड प्लान पेश किया है। इसकी कीमत 449 रुपए रखी गयी है, जिसकी वैधता 70 दिनों की है। इसमें यूजर्स को 140 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा, जिसमें 2 जीबी डेटा का प्रतिदिन लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉल दिया जा रहा है। साथ ही सौ एसएमएस भी मिल रहा है।
गौरतलब है कि Airtel का यह प्लान Jio के 448 रुपए वाले प्लान को टक्कर देने के लिए पेश किया गया है। बता दें कि Jio के 448 रुपए वाले प्लान की वैधता 84 दिनों की है, जिसमें यूजर को रोजाना 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग व रोमिंग वॉयस कॉल्स की सुविधा दी जा रही है।
इससे पहले Airtel ने 558 रुपए वाला नया प्रीपेड प्लान पेश किया था, जिसमें यूजर को 82 दिनों की वैधता और कुल 246 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी दिया जा रहा है। इस पैक का मुकाबले में रिलायंस जियो के 509 रुपए वाले प्रीपेड प्लान से है।
इससे पहले Airtel ने 49 रुपए और 193 रुपए का पैक पेश किया है, जिसमें यूजर्स को 1जीबी और 1.5 जीबी डेटा दिया जा रहा है। अगर बात करें 193 रुपए वाले प्लान की तो इसकी वैधता 28 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को प्रतिदिन 1जीबी डेटा दिया जा रहा है। वहीं 49 वाले प्लान की वैधता 1 दिन की है, जिसमें यूजर्स को 1 जीबी डेटा दिया जाएगा। हालांकि अगर आप 193 रुपए वाले प्लान के साथ 349 रुपए वाला प्लान लेते हैं तो हर दिन 3.5 जीबी डेटा का लाभ उठा सकते है। वहीं अगर 49 वाले पैक के साथ 349 रुपए वाला प्लान लेने पर 2.5 जीबी डेटा का लाभ मिलेगा, जिसकी वैधता 28 दिनों की है। फिलहाल ये दोनों प्लान आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक व दिल्ली में लागू किया गया है।
Updated on:
29 May 2018 10:22 am
Published on:
29 May 2018 10:13 am
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
