नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी भारती airtel ने अपनी VoLTE सर्विस को 2017 में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने यह घोषणा की है कि 200 से ज्यादा 4G स्मार्टफोन भारत में एयरटेल VoLTE नेटवर्क को सपोर्ट करेंगे। इससे एयरटेल यूजर्स कंपनी के नेटवर्क से VoLTE कॉल करने के साथ ही रिसीव कर पाएंगे। इनमें ओप्पो, वनप्लस, वीवो, एप्पल, सैमसंग, नोकिया, शाओमी, पैनासोनिक, लावा और कार्बन जैसी कई कंपनियां हैं, जो सॉफ्टवेयर लेवल पर एयरटेल VoLTE को सपोर्ट करते हैं।