8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budget 2019: BharatNet परियोजना में आएगी तेजी, ग्रामीणों को मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

ग्रामीण भारत को इंटरनेट से कनेक्ट करने का लक्ष्य 6 करोड़ ग्रामीण को डिजिटल रुप से साक्षर करने का है लक्ष्य मार्च 2020 तक सभी पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोड़ा जाएगा

2 min read
Google source verification
internet

Budget 2019: BharatNet परियोजना में आएगी तेजी, ग्रामीणों को मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने आज के बजट 2019 के भाषण के दौरान भारतनेट ( bharatnet ) परियोजना को आगे बढ़ाने की बात कही है। इस परियोजना के तहत ग्रामीण भारत में इंटरनेट कनेक्शन प्रदान करने की गति में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की योजना है कि भारतनेट योजना के तहत देश के सभी ग्राम पंचायतों में हाई-स्पीड इंटरनेट ब्रॉडबैंड उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत अभी तक लगभग 2 करोड़ ग्रामीण डिजिटल रुप से साक्षर हैं जिसे जल्द ही 6 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें: Union Budget 2019: गांव, गरीब और किसान, कहां छूट गया आम इंसान, 15 प्रमुख बातें

सीतारमण ने डिजिटल साक्षरता ( Digital literacy ) को बढ़ावा देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के साथ-साथ सुविधाएं भी मिलेंगी। बता दें ग्राम पंचायतों तक भारतनेट योजना के तहत इंटरनेट पहुंचाने की जिम्मेदारी भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क ( BBNL ) के पास है। इस परियोजना को लागू करने के लिए सरकार पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप ( PPP ) की सहायता लेगी।

यह भी पढ़ें: budget 2019 : जानिए इस बार के बजट में क्या हुआ सस्ता और क्‍या महंगा, यहां देखें पूरी ल‍िस्‍ट

इस परियोजना का लक्ष्य ग्रामीण भारत को इंटरनेट से कनेक्ट करने का है। बता दें कि भारतनेट परियोजना के तहत ग्रामीण भारत में ई-गवर्नेंस, ई-हैल्थ, ई-एजुकेशन, ई-बैंकिग, इंटरनेट और दूसरी सेवाओं के लिए इंटरनेट उपलब्ध कराया जाता है। पिछले महीने ही दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सांसद को बताया था कि देश के सभी पंचायतों को मार्च 2020 तक भारतनेट परियोजना के तहत ब्रॉडबैंड कनेक्शन से जोड़ा जायेगा। उन्होंने राज्य सभा को लिखित जवाब में कहा था कि परियोजना के दूसरे चरण को लागू किया जा रहा है जिसमें मार्च 2020 तक दो लाख ग्राम पंचायत को पूरा करने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें: बजट 2019: वित्त मंत्री के बहीखाता में मिडिल क्लास के लिए नहीं कुछ खास, कैसे होगा सबका विकास!