4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Airtel ने दो नए सबसे सस्ते ब्लैक प्लान किये लॉन्च, DTH-कॉलिंग से लेकर मिलेगा फ्री डेटा

Airtel) ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए एयरटेल ब्लैक प्लान (New Airtel Black Plan) लॉन्च किये हैं। इन दोनों प्लान्स में कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bani Kalra

•

Updated: 6 May 2022, 5:04 PM IST

airtel_balck.jpg

भारती एयरटेल(Bharti Airtel) ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए एयरटेल ब्लैक प्लान (New Airtel Black Plan) लॉन्च किये हैं। इन दोनों प्लान्स में कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। इन प्लान्स की कीमत 699 रुपये और 1599 रुपये है। इन दोनों प्लान्स में एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर, लैंडलाइन और एयरटेल डिजिटल टीवी सेवाएं शामिल हैं, इतना ही नहीं यूजर्स को OTT ऐप्स सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलेगा । आइये जानते हैं इन प्लान्स में यूजर्स को क्या कुछ खास मिलने वाला है।

699 रुपये का Airtel Black प्लान


एयरटेल ब्लैक (Airtel Black) यूजर्स के लिए यह एक अच्छा प्लान और यह सस्ता भी है। इस प्लान में 40mbps की स्पीड और लैंडलाइन के साथ एक्सस्ट्रीम फाइबर कनेक्शन शामिल है। इस प्लान के साथ Disney+ Hotstar और Airtel Xstream का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। सब्सक्राइबर्स को अपने एयरटेल डिजिटल टीवी पर बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 300 रुपये तक के टीवी चैनलों को चुन सकते हैं। अगर आपका बजट कम है और जरूरत ज्यादा नहीं है तो यह प्लान आपके लिए फिट साबित हो सकता है।

1599 रुपये का Airtel Black प्लान


Airtel के इस प्लान में एक्सस्ट्रीम फाइबर कनेक्शन 300 mbps की स्पीड, लैंडलाइन और एयरटेल डिजिटल टीवी पर फ्री टीवी चैनल हर महीने 350 रुपये तक शामिल है। इस पैक के साथ सब्सक्राइबर्स को नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, Disney+ Hotstar और Airtel Xstream सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। यह एक अच्छा प्लान है उन लोगो के लिए जो हैवी यूजर हैं और जिन्हें कुछ एक्स्ट्रा चाहिए।

आपको बता दें कि एयरटेल ब्लैक (Airtel Black) एक कॉम्बिन सब्सक्रिप्शन प्लान है, यानी एक ही बिल के तहत दो या दो से अधिक एयरटेल सर्विसेज को बंडल करती है जिससे पेमेंट करना और ट्रैक करना भी इजी होता है। खास बात यह प्लान सेट करने की आजादी होती है। एयरटेल ब्लैक ग्राहकों के अछी सपोर्ट टीम मिलतीहै।