नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी bsnl का 1 अक्टूबर को 18 साल पूरा होने जा रहा है। इस मौके को ख़ास बनाने के लिए कंपनी ने ग्राहकों के लिए शानदार प्रीपेड पैक्स पेश किया है। बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए चार नए टैरिफ वॉउचर पेश किया है। इनमें STV 18, STV 1801, STV 1201 और STV 601 शामिल हैं। इन प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, अनलिमिटेड डाटा और अनलिमिटेड वीडियो कॉल्स की सुविधा मिलेगी। ये नए प्लान्स सभी सर्किलों में मान्य रहेंगे। इन प्लान्स का लुत्फ उठाने के लिए ग्राहकों को 1 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक रिचार्ज कराना होगा।