BSNL ने अपना ये प्लान Jio को टक्कर देने के लिए उतारा है। दरअसल, Jio अपने 509 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 60 जीबी डेटा देता है, जिसमें यूजर्स को प्रतिदिन दो जीबी डेटा मिलता है। रिपोर्ट के मुताबिक BSNL के 499 रुपए वाले प्लान में कैरी फोर्व्ड अनयूज डेटा का लाभ नहीं दिया जा रहा है। हालांकि इस प्लान में जो डेटा मिल रहा है वो Airtel, Vodafone और Idea से कही ज्यादा है, लेकिन Jio से कम है।