
नई दिल्ली: आज हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है। कई लोग तो ऐसे होते हैं जो एक फेसबुक अकाउंट नहीं बल्कि दो-तीन अकाउंट बनाकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो अपना अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं और नया अकाउंट क्रिएट कर लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अपना फेसबुक अकाउंट बेच कर नई Bajaj Pulsar 180 DTSi बाइक खरीद सकते हैं। सुनने में जरा अजीब है लेकिन ये सच है कि फेसबुक अकाउंट बेचने पर नई Bajaj Pulsar 180 DTSi बाइक खरीद का मौका दिया जा रहा है।
अगर आप अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट करते हैं तो आपको 1,000 डॉलर यानि 70,000 रुपये मिलेंगे, जिसके बाद आप कुछ पैसे लगाकर नई Bajaj Pulsar 180 DTSi खरीद सकते हैं जिसकी कीमत करीब 70,243 रुपये है। दरअसल ओहियो स्थित केनयन कॉलेज के कुछ शोधकर्ताओं ने फेसबुक की बोली लगाई और यह जानने की कोशिश की कि फेसबुक अकाउंट की कितनी कीमत है। इस दौरान इस बोली में कई लोगों ने हिस्सा लिया। यहां लोगों से पूछा गया कि आप फेसबुक छोड़ने के बदले कितना रुपया लेना चाहेंगे,जिसके जवाब में हिस्सा लेने वाले लोगों ने कहा कि एक साल के लिए फेसबुक छोड़ने के 70,000 रुपये लेंगे।
गौरतलब है कि इन दिनों Facebook की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच एक बार फिर फेसबुक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है कि वो अपने यूजर्स के डाटा को लीक कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक पर यूजर्स का डाटा दुनियाभर की बड़ी कंपनियो को शेयर कर रहा है, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट,नेटफ्लिक्स,Spotify और एप्पल जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। गौरतलब है कि पिछले साल 8 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के निजी डाटा लीक होने की खबर मिली थी, जिसके बाद फेसबुक की काफी आलोचना हुई थी, जिसके बाद कंपनी की तरफ से अपना बचाव करते हुए कहा गया था कि वो यूजर्स के डेटा के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं कर रही है।
Updated on:
22 Dec 2018 01:45 pm
Published on:
22 Dec 2018 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
