29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Godrej InsuliCool Plus: शुगर पेशेंट के लिए बेस्ट है ये पोर्टेबल कूलिंग सिस्टम डिवाइस ! ऐसे करता है काम, जानिए कीमत

जो शुगर पेशेंट ट्रेवल करते हैं और अपने साथ इंसुलिन रखते हैं उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इंसुलिन को ठंडा रखने के लिए फ्रिज या अन्य सुविधा नहीं मिल पाती.... लेकिन गोदरेज (Godrej) ने आपकी इस समस्या का समाधान निकाल दिया है....
2 min read
Google source verification
godrej_1.jpg

Godrej InsuliCool Plus: देश में शुगर पेशेंट की संख्या बढ़ रही है, और जो लोग इंसुलिन का इस्तेमाल करते हैं उन के लिए कई बार समस्या तब आती है जब इंसुलिन को रखने के लिए ठंडी नहीं मिल पाती, क्योकि इंसुलिन को हमेशा ठंडी जगह की जरूरत होती है वरना खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं। खासकर जो शुगर पेशेंट ट्रेवल करते हैं और अपने साथ इंसुलिन रखते हैं उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इंसुलिन को ठंडा रखने के लिए फ्रिज या अन्य सुविधा नहीं मिल पाती....

लेकिन गोदरेज (Godrej) ने आपकी इस समस्या का समाधान निकाल दिया है, कंपनी ने InsuliCool plus एक पोर्टेबल कूलिंग डिवाइस मार्केट में उतारा है जोकि काफी उपयोगी तो है ही साथ ही इसे आप आसानी से कहीं भी कैरी कर सकते हैं।

डिजाइन और फीचर्स

डिजाइन के मामले में गोदरेज इंसुलिकूल +(InsuliCool+) काफी प्रीमियम नज़र आता है और इसके बनाने के लिए हाई क्वालिटी मटिरियल का इस्तेमाल किया है। यह ग्रे और ऑफ वाइट कलर कॉम्बिनेशन में मिलता है और दिखने में काफी शानदार लगता है। यह कॉम्पैक्ट है और आसानी से आप इसे अपने साथ ले जा भी सकते हैं। इसके फ्रंट में डिजिटल डिस्प्ले दिया है जोकि टेम्प्रेचर दिखाता है। हीटिंग के लिए इसके नीचे की तरफ एग्जॉस्ट फैन दिया है।

यह भी पढ़ें: realme 10 Pro 5G का Coca-Cola एडिशन हुआ लॉन्च, क्या यह वैल्यू फॉर मनी है ? जानिये

परफॉरमेंस

पावर बैंक की मदद से आप इसे चार्ज करके 4 घंटे का बैकअप ले सकते हैं। यह तेजी से ठंडा होता है। आपके इसे ऑफिस ले जा सकते हैं साथ ही एक शहर से दुसरे शहर भी ले जा सकते हैं वो भी बिना किसी परेशानी के। इस डिवाइस के साथं एक पावर एडाप्टर, शोल्डर बेल्ट,पावर बैंक चार्जिंग केबल, पावर बैंक पाउच, डुअल यूएसबी कॉर्ड और यूजर मैनुअल मिलता है। आप इसमें इंसुलिन शीशीयों को आसानी से रख सकते हैं। यह 0.56 लीटर क्षमता के साथ आता है। यह 2-8 डिग्री सेल्सियस का सटीक तापमान बनाए रखता है। यह प्रोडक्ट एक छोटे थर्मोइलेक्ट्रिक चिप द्वारा संचालित होता है जो बिना किसी कंप्रेसर या रेफ्रिजरेंट के कूलिंग देता है। इसे लॉक किया जा सकता है ताकि अन्दर रखा सामान सेफ रहे।

IMAGE CREDIT: Godrej InsuliCool plus

कीमत और नतीजा:

गोदरेज इंसुलिकूल +(InsuliCool+) की अमेज़न पर इस समय इसकी कीमत 8,299 रुपये है। कंपनी इस पर एक साल की वारंटी दे रही है। कई मायनों में एक बेहतरीन प्रोडक्ट है जोकि शुगर पेशेंट के लिए वरदान साबित हो सकता है। इसे इस्तेमाल करना न सिर्फ आसान है बल्कि यह एक हाई क्वालिटी यूनिट है। घर लेकर ऑफिस या फिर आउटडोर में इसका इस्तेमाल इजी है। यह वाकई वैल्यू फॉर मनी है।

Rating: 4.5/5