24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Google ने असिस्टेंट में जोड़े 50 से ज्यादा खेल गतिविधियां

बच्चों का मनोरंजन करने के लिए गूगल ने असिस्टेंट पर 50 से ज्यादा गेम और गतिविधियों को जोड़ा है

2 min read
Google source verification

image

Jameel Ahmed Khan

Oct 25, 2017

Google

Google

सैन फ्रांसिस्को। बच्चों का मनोरंजन करने के लिए गूगल ने असिस्टेंट पर 50 से ज्यादा गेम और गतिविधियों को जोड़ा है, जो एंड्रायड फोन और गूगल होम स्मार्ट स्पीकर पर काम करेंगे। इस अपडेट को महीने की शुरुआत में देखा गया है जिसमें 50 से अधिक नए गेम, गतिविधियां, और कहानियां जैसे कि मयूजिकल चेयर्स, फ्रीज टैग, साइंस ट्रिविया, डिज्नी-थीम वाले खेलों और बच्चों की कहानियों शामिल हैं।

बच्चे इन खेलों का खुद ही उपयोग कर सकते हैं। गूगल ने बच्चों के लिए भी आवाज पहचानने का फीचर जोड़ दिया है। गूगल के मुताबिक, असिस्टेंट अब वयस्कों की तरह बच्चों की आवाज को पहचानने में बेहतर हो गया है, यह उन दोनों के बीच भेद करने में सक्षम होगा ताकि यह प्रत्येक व्यक्ति के प्रति प्रतिक्रियाओं को कस्टमाइज कर सके। ऐसा करने के लिए, बच्चों को एक परिवार से जुड़े खाते की आवश्यकता होगी। जिसमें गूगल 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए माता-पिता को निगरानी की अनुमति देता है।


क्षेत्रीय भाषाएं भारत की डिजीटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देंगी : गूगल
गूगल इंडिया ने बुधवार को कहा है कि क्षेत्रीय भाषाओं में अधिक डिजिटल सामग्री का निर्माण भारत को एक अरब डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनने में बड़ा योगदान देगा। गूगल की सार्वजनिक नीति के कंट्री हेड, चेतन कृष्णास्वामी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2017 के मौके पर संवाददाताओं से कहा, अगर हम स्थानीय भाषा के तत्वों को विकसित करने के लिए इंटरनेट को अनुमति नहीं देते हैं, तो मुझे लगता है कि कहानी पूरी तरह से गड़बड़ हो सकती है। भारत में 40 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं, जिनमें से 23.4 करोड़ उपयोगकर्ता स्थानीय भाषा के हैं। 2021 तक इनकी संख्या 53.6 करोड़ तक जाने की संभावना है।

गूगल भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को देख उत्साहित है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने 'तेजÓ नामक एप लॉन्च किया था। इसके डिजिटल पेमेंट एप को एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइसों पर डाउनलोड किया जा सकता है।

यह एप भारत के लिए बनाया गया है, जो देश में अधिकतर रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले स्मार्टफोन पर काम करेगा और यह अंग्रेजी और सात भारतीय भाषाओं (हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, तमिल और तेलुगू) में उपलब्ध है।

कृष्णास्वामी ने कहा, हमारी धारणा है कि 2025 तक, यह डिजिटल अर्थव्यवस्था 750 अरब से एक खरब के लक्ष्य को छूने में सक्षम होगी, यह पहुंच से बाहर नहीं है। वर्तमान में, डिजिटल अर्थव्यवस्था सकल घरेलू उत्पाद में सात प्रतिशत का योगदान देती है और 2025 तक सकल घरेलू उत्पाद में इसका योगदान लगभग 17 फीसदी होना चाहिए। गूगल और केपीएमजी भारत की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश में इंटरनेट पर अंग्रेजी भाषा को भारतीय भाषा उपयोगकर्ताओं ने पीछे छोड़ दिया है।