
Holi 2019: आज की इस आखिरी सेल में मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, यहां से करे खरीदारी
नई दिल्ली: होली फेस्टिवल को ख़ास बनाने के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेज़न (Amazon) ने holi store सेल का आयोजन किया है। इस सेल की शुरुआत 9 मार्च से हुई है, जो 21 मार्च यानी आज भर चलेगी। कंपनी की इस आखिरी सेल के दिन आप कई सारे प्रोडक्ट्स पर 70% तक के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। यहां स्मार्टफोन्स पर भी 40% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक इस सेल में बजट स्मार्टफोन से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन पर जबरदस्त छूट का फायदा उठा सकते हैं।
इस सेल के दौरान vivo v15 pro को 28,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में ग्राहकों को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक फोन को 1,365 रुपये शुरुआती नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पर भी खरीद सकते हैं। इसके स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.39 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। यह 48, 8 और 5 मेगापिक्सल के हैं। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। पावर के लिए फोन में 3700एमएएच की बैटरी दी गई है।
बजट स्मार्टफोन के रेंज में यहां Samsung Galaxy M10 , Redmi 6A और Realme U1 मौजूद हैं। इनकी कीमत क्रमश: 8,990, 6,499 और10,999 रुपये है। इन तीनों ही स्मार्टफोन्स को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन को होली खेलने के दौरान पानी और रंग से बचाने के लिए प्रोटेक्टिव कवर भी पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 179 रुपये है। साथ ही रंगों और होली की एक्ससरीज पर भी छूट दिया जा रहा है।
Published on:
21 Mar 2019 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
