Honor Watch ES में 1.64 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 12 एनिमेटेड वर्कआउट कोर्स और 44 एनिमेटेड एक्सरसाइज दिए गए हैं। इससे आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख सकते हैं। साथ ही यह 95 वर्कआउट मोड़ को सपोर्ट करती है। Honor Watch GS Pro की तरह इसमें भी SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 10 दिन तक चलती है।