8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधार कार्ड का एड्रेस बदलना हुआ आसान, ऑनलाइन बदलें पता, बस फॉलों करें ये स्टेप

आधार कार्ड आज के समय में सभी के लिए बहुत जरूरी हो गया है। फिर बैंक, राशन या फिर रसोई गैस से जुड़ा ही काम क्यों न हो...

2 min read
Google source verification
AADHAR

आधार कार्ड का एड्रेस बदलना हुआ आसान, ऑनलाइन बदलें पता, बस फॉलों करें ये स्टेप

नई दिल्ली: आधार कार्ड आज के समय में सभी के लिए बहुत जरूरी हो गया है, फिर बैंक, राशन या फिर रसोई गैस से जुड़ा ही काम क्यों न हो। हर काम के लिए आधार की जरूरत पड़ती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारे आधार कार्ड पर पता दूसरे जगह का होता है और हम कई दूसरे जगह रहते हैं ऐसे में सरकारी काम के लिए उन्हें एड्रेस को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घर बैठे ऑनलाइन आप अपने आधार कार्ड का एड्रेस कैसे बदल सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा और फिर Aadhaar Online Services पर क्लिक करें। इस दौरान Aadhaar Update का ऑप्शन आएगा, जहां आपको Address Update Request (Online) का विकल्प मिलेगा उसे क्लिक करें। इस दौरान एक ओटीपी आपके नंबर पर आएगा, जिसे एंटर करके आगे बढ़ें और Data Update Request) पर क्लिक करें। इसके बाद एड्रेस वाले विकल्प पर क्लिक करें । ऐसा करते ही Aadhaar Update का ऑप्शन मिलेगा, जहां आप अपना नया पता अपडेट करे और फिर सबमिट अपडेट पर क्लिक करें।

इस दौरान आपसे कुछ डेटा भी मांगे जाएंगे जैसे पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, बैंक पासबुक, पोस्ट ऑफिस अकाउंट पासबुक, राशन कार्ड और वोटर कार्ड आदि हैं। बता दें कि इसके साथ साइन भी मांग जाएगा तो इनपर साइन करके इसकी फोटोकॉपी अपलोड करें। इसके बाद इसमें से किसी एक आईडी को जमा करें। इसके बाद अपने पास के बीपीओ सर्विस प्रोवाइडर को चुनें और रिक्वेस्ट सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा, जिसकी मदद से आप रिक्वेस्ट की एकनॉलेजमेंट कॉपी डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे। रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद कुछ दिन बाद आपका नया पता अपडेट हो जाएगा और आपको ई-मेल या मोबाइल नंबर पर नोटिफिकेशन मिलेगा।