2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में लॉन्च हुआ Honor 9 Lite स्मार्टफोन, कैमरा है सबसे खास

चीनी की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Honor ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Honor 9 Lite लांच कर दिया है।

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Jan 19, 2018

Huawei Honor 9 Lite camera

चीनी की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Honor ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Honor 9 Lite लांच कर दिया है। इस स्मार्टफोन को 32GB और 64GB वेरिएंट्स में लाया गया है। इनकी कीमत क्रमश: 10,999 रुपए और 14,999 रुपए रखी गई है। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसमें दिए गए 4 कैमरे हैं जिनमें दो कैमरे आगे और दो कैमरे पीछे की तरफ दिए गए हैं।

इस फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 21 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस स्मार्टफोन के बैक में ग्लॉसी फिनिश दिया गया है जो इसको प्रीमियम लुक देता है। यह फोन को तीन कलर में लाया गया है जिसमें वी ब्लू, सीगल ग्रे और मैजिक नाइटफाल (ब्लैक) शामिल है। इसमें हुवेई का ऑक्टाकोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5.65 इंच की एचडी प्लस डिस्पले स्क्रीन फुल विजन 18:9 के ऐस्पेक्ट रेशियो के साथ है। यह Android 8.0 Oreo बेस्ड EMUI 8.0 पर काम करता है।

इसमें फ्रंट और रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप है। इसमें पीछ की तरफ 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरे हैं। इसका रियर कैमरा सेटअप फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश दिए गए हैं। इसमें आगे की तरफ भी 13MP + 2MP कैमरे दिए गए हैं। इसमें हाईब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट दिया गया है जिसमें एक स्लॉट में माइक्रो एसडी कार्ड और दूसरे स्लॉट में सिम कार्ड लगता है। इसके बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें बैटरी 3,000mAh की है। इसमें 4G VoLTE, WiFi, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, GPS, A-GPS, VoLTE, माइक्रो USB पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी है।

इसके अलावा चीन की कंपनी Meizu ने भी अपना लेटेस्ट फोन M6s लॉन्च किया है। यहफोन पतले-बेजल के साथ आता है और फिंगरप्रिंट सेंसर डिवाइस के साइड में मौजूद है जो ठीकSony Xperia और Razer Phone की तरह है। इसमें फोन “Super mBack” फीचर के साथ आता है जो यूजर्स को डिस्प्ले में बनाये गए एक नये हेलो प्रेसर सेन्सिटिव बटन पर स्वाइप करके डिवाइस को नेविगेट करने की अनुमति देता है।