
Idea ने लॉन्च किया 24 वाला प्लान, 500 MB डाटा के अलावा मिलेंगे ये फायदे
नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से airtel , Jio और Vodafone अपने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए सस्ते प्लान्स पेश कर रहे है। इसके बाद अब इस रेस में Idea ने भी अपने यूजर्स को खुश रखने के लिए कम कीमत वाला प्लान पेश किया है। आइडिया ने अपने यूजर्स के लिए 24 रुपये का नया प्लान पेश किया है। आइए जानते हैं आईडिया के इस नए प्लान में यूजर्स को क्या ऑफर्स मिल रहा है।
Idea 24 रुपये प्लान
कंपनी अपने 24 रुपये प्लान में प्लान में यूजर्स को 500 MB का डाटा का फायदा दे रही है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर को 4जी, 3जी और 2जी से कॉलिंग करने का लाभ भी मिलेगा। साथ ही इस प्लान में यूजर्स को 100 एसएमएस मुफ्त दिया जाएगा। आईडिया के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
Idea, Vodafone और Jio के द्विट
आपको बता दें 31 अगस्त को दो बड़ी टेलीकॉम कंपनी आइडिया और वोडाफोन ने अपना विलय पूरा कर लिया है। इसके बाद यह नई कंपनी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। वहीं, पिछले 15 साल से एयरटेल का नंबर वन वाला ताज उससे छिन गया है। इस मर्जर के बाद सबसे पहले आइडिया ने ट्वीट किया। इस ट्वीट में आइडिया ने वोडाफोन को टैग करते हुए लिखा, हे वोडाफोन! तुम जानते हो, सब अपने बारे में बातें कर रहे हैं। इसके बाद वोडाफोन ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आइडिया के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा कि, हां आइडिया, ये समय है कि अब इसे आधिकारिक कर दिया जाए। वोडाफोन ने अपने इस ट्वीट के साथ ही नई वेबसाइट का लिंक भी दिया गया है। आपस में विलय हुए इस दोनों कंपनियों के ट्वीट के बाद रिलायंस जियो ने भी वोडाफोन के ट्वीट को कोट करते हुए ट्वीट किया कि, हम 2016 से लोगों को साथ लाने का काम कर रहे हैं।
Published on:
01 Sept 2018 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
