26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jio GigaFiber लेने से पहले जान लें ये ख़ास बातें, आपका होगा फायदा

Jio GigaFiber जल्द हो सकता है लॉन्च Jio GigaFiber की स्पीड 100mbps या 50mbps हो सकती है 4,500 और 2,500 रुपये वाले प्लान में कौन सा प्लान होगा आपके लिए बेहतर  
2 min read
Google source verification
jio

Jio GigaFiber लेने से पहले जान लें ये ख़ास बातें, आपका होगा फायदा

नई दिल्ली:Jio GigaFiber के कॉमर्शियल लॉन्च का इंतजार हम पिछले साल से ही कर रहे हैं। हालांकि आ रही रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी अपने इस ब्रॉडबैंड सर्विस को हफ्ते भर में लॉन्च कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो इस सर्विस की लॉन्चिंग इस साल की सबसे बड़ी टेक इवेंट में से एक होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना होने वाली AGM मीटिंग जुलाई में हो सकती है, जिस दौरान जियो गीगाफाइबर को आम लोगों के लिए पेश किया जा सकता है।

नीचे दिए गए इन सारांश के जरिए जानें रिलायंस जियो ( Reliance Jio ) गीगाफाइबर से जुड़ी अब तक की महत्वपूर्ण कड़ियों के बारे में।

जियो गीगाफाइबर को फिलहाल कॉमर्शियली लॉन्च करना अभी बाकी है। लेकिन इसे देश के कई क्षेत्रों में उपलब्ध करा दिया गया है। अभी यह ब्रॉडबैंड सर्विस प्रीव्यू ऑफर के तहत उपलब्ध है। ग्राहक इस सर्विस के लिए सिक्यॉरिटी डिपॉजिट के तहत प्लान का चुनाव कर सकते हैं, जो की रिफंडेबल है।

कंपनी ने जियो गीगाफाइबर के लिए दो प्रीव्यू ऑफर उपलब्ध कराएं हैं। इनमें 4,500 और 2,500 रुपये के रिफंडेबल प्लान उपलब्ध हैं। 4,500 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 100mbps की स्पीड के साथ 100 जीबी डाटा प्रति महीने मिलेगा। इसके अलावा 1000 जीबी डाटा का फायदा ऐड-ऑन बोनस पैक के तहत भी उठाया जा सकता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को ड्यूल बैंड राउटर मिलता है। दूसरी तरफ 2,500 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 50mbps की स्पीड से 1100 जीबी मासिक डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ कंपनी सिंगल बैंड राउटर दे रही है।

जियो भविष्य में ट्रिपल प्ले प्लान ( Triple Play Plan ) भी ला सकती है। यह प्लान ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और डीटीएच को एक साथ बंडल करेगा। ट्रिपल प्ले प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आएगा, जिसमें यूजर्स को 100 जीबी हाई-स्पीड डाटा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग और Jio Home TV के सब्सक्राइबर्स को जियो ऐप का फायदा उठा सकेंगे। हालांकि आने वाले इस प्लान की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है।

इस ब्रॉडबैंड सर्विस के जरिए मार्केट में पहले से उपलब्ध सर्विस की कीमतों पर असर देखने को मिल सकता है। हालांकि जियो गीगाफाइबर की कीमतों की साफ जानकारी अभी नहीं दी गई है। लेकिन संभावना है कि प्लान की शुरुआती कीमत 500 रुपये के करीब हो सकती है। वहीं, 100mbps की स्पीड के साथ 100 जीबी डाटा प्रति महीने के लिए ग्राहकों को 1000 रुपये या इससे कम खर्च करना पड़ सकता है।