
नई दिल्ली: Instagram शॉपिंग डेस्टिनेशन बनता जा रहा है और यही वजह है कि कई बड़े ब्रांड इसे प्रोडक्ट प्रमोशन के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। यही वजह है कि कंपनी ने इस ऐप में नया एआर बेस्ड शॉपिंग फीचर जोड़ा है। इस फीचर के जरिए ब्रांड अपने प्रोडक्ट पेज पर एआर ट्राय ऑन फीचर जोड़ सकेंगे। इसमें कस्टमर प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसका ट्रायल ले सकेंगे। दरअसल ये फीचर ऑग्मेंटेड रियलिटी तकनीक के जरिए ग्राहकों को ये बताएगा कि प्रोडक्ट उनपर कैसा लगेगा। फिलहाल इस फीचर को कुछ ही ब्रांड के लिए पेश किया गया है।