14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2022 तक भारत में 285Mbps हो जाएगी इंटरनेट स्पीड

आज के समय में बिना इंटरनेट एक दिन भी काटना बहुत मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि भारत में 35.7 करोड़ से ज्यादा लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

2 min read
Google source verification
internet

2022 तक भारत में 285Mbps हो जाएगी इंटरनेट स्पीड

नई दिल्ली: आज के समय में बिना इंटरनेट एक दिन भी काटना बहुत मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि भारत में 35.7 करोड़ से ज्यादा लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये संख्या आने वाले समय में 84 करोड़ से ज्यादा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- 5000 डिस्काउंट के साथ Xiaomi Poco F1 की कल सेल, जानिए अन्य ऑफर्स

दरअसल सिस्को ने अपनी 'विजुअल नेटवर्किंग इंडेक्स' रिपोर्ट में कहा है कि साल 2017 में भारतीय इंटरनेट यूजर्स की संख्या 17 फीसदी थी जो साल 2022 में 44 फीसदी तक बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं सिस्को ने अपने रिपोर्ट में यह भी कहा है कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स भारत में है। इसके साथ ही अगर दुनियाभर से भारत की तुलना की जाए तो 27% भारतीय आबादी इंटरनेट का यूज करती है जो 2022 तक बढ़कर 60 फीसदी हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Apple के किया ऐलान, इन दिन भारत में लॉन्च होगा 5G iPhone

सिस्को रिपोर्ट की माने तो आने वाले चार सालों में दुनियाभर के मोबाइल इंटरनेट की स्पीड भी बढ़ेगी। फिलहाल दुनियाभर में इंटरनेट स्पीड 13.2Mbps है जो 2022 तक बढ़कर 285Mbps होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्टर्न यूरोप में 2022 तक इंटरनेट स्पीड 50.5Mbps हो सकती है। इसके अलावा ब्रॉडबैंड के स्पीड में 2022 तक 75.4Mbps का इजाफा होगा, जो अभी 39.4Mbps के करीब है। वहीं Wifi की स्पीड 24.4Mbps से बढ़कर 2022 में 54Mbps हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- JIO यूजर्स के लिए साल की सबसे बड़ी खुशखबरी! अब नहीं देना होगा 300 रुपये चार्ज, मुफ्त मिलेगी ये सेवा

गौरतलब है कि सैटलाइट GSAT-11 को लॉन्च कर दिया गया है, जो इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए गेम चेंजर कहा जा रहा है। इसके शुरू होते ही देश में इंटरनेट स्पीड तेज हो जाएगा। GSAT-11 के जरिए हर सेकंड 100 गीगाबाइट से ऊपर की ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी मिलेगी। इसकी मदद से हाई बैंडविथ कनेक्टिविटी 14 गिगबाइट/सेकेंड डेटा ट्रांसफर स्पीड संभव है।