Published: Jan 10, 2023 04:04:12 pm
Bani Kalra
iQOO ने अपना सबसे फास्ट और फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 11 5G को भारत में लॉन्च किया है। iQOO 11 5G का डिजाइन इसका प्लस पॉइंट माना जा रहा है। यह भारत का पहला ऐसा फोन है जिसनें Snapdragon 8 Gen 2 पोसेसर दिया है। इस फोन में 5000mAh बैटरी भी मिलती है।
iQOO 11 5G: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO ने अपना सबसे फास्ट और फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 11 5G को भारत में लॉन्च किया है। iQOO 11 5G का डिजाइन इसका प्लस पॉइंट माना जा रहा है। यह भारत का पहला ऐसा फोन है जिसनें Snapdragon 8 Gen 2 पोसेसर दिया है। इस फोन में 5000mAh बैटरी भी मिलती है। इतना ही नहीं यह फोन 6.78 इंच की 2K E6 एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है जोकि 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलता है।
यह एक फीचर्स लोडेड फोन है, आइये जानते हैं इस फोन के सभी फीचर्स के बारे में ...अगर आप इस फोन को खरीदने से सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है क्योंकि यहां आपको इस फोन से जुड़ी सभी जानकारियां मिल जायेंगी।