8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jio, Airtel और VI के ये हैं सबसे बेस्ट 2GB डेटा प्लान्स, फ्री में मिलते हैं इतने फायदे

  यहां हम आपको 2GB डाटा वाले कुछ बेस्ट प्लान्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं...

2 min read
Google source verification
jio_vs_airtel_vs_vi.jpg


आजकल इंटरनेट का इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ गया है और उसी के चलते लोगो का डेटा यूसेज भी बढ़ गया है। पहले 1GB डेटा से पूरा महीना चलता था,लेकिन अब 1 GB डेटा आपका एक दिन में ही खत्म हो जाता है। लोगो का इंटरनेट कंसम्पशन बढ़ गया है,कुछ लोगो के लिए 5 GB भी कम है और कुछ लोग सिर्फ 2GB डेटा प्लान से ही अपना काम आसानी से कर पाते हैं। ये प्लान ज़्यादातर वो लोग इस्तेमाल करते हैं जो wifi का इस्तेमाल करते हैं। आइए आपको सबसे सस्ते 2GB वाले प्लान्स की जानकारी देते हैं।

Jio 2GB Data Plan

जिओ में आपको सबसे सस्ते 155 रुपये का प्लान मिल जाएगा जिसकी वैलिडिटी 28 दिन की होती है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 2GB मोबाइल डेटा भी मिल जाता है। इसके साथ ही फ्री 300 SMS भी आपको इसमें मिलेंगे। अन्य सुविधाओं की बात करें तो आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लॉड और जियो सेक्युर्टी भी इसके साथ मिल जाते हैं।

Airtel 2GB Data Plan

एयरटेल में आपको 2GB डेटा वाला प्लान 179 रुपये की कीमत पर मिल जाएगा जिसकी वैलिडिटी 28 दिन की होती है। 2 GB डेटा के साथ-साथ आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 फ्री SMS भी मिल जाते हैं। इसके अलावा इस प्लान के साथ आप wynk music और हेलो ट्यून का भी फ्री मज़ा ले सकते हैं।

VI 2GB Data Plan

VI (vodafone idea)में आपको दो प्लान्स मिल जाएंगे,जिसमें पहले प्लान की कीमत 179 रुपये है और इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग- साथ 300 फ्री SMS भी मिल जाते हैं। 2 GB डेटा के साथ अन्य ऑफर्स में आप Vi movies and TV का मज़ा भी था सकते हैं। यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिल जाएगा।

अब VI के दूसरे प्लान की बात करें तो यह 195 रुपये की कीमत पर मिल जाएगा जिसमें 2GB डेटा के साथ आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS फ्री मिल जाते हैं। पूरे 30 दिन की वैलिडिटी के साथ इस प्लान में आप Vi movies and TV का फ्री इस्तेमाल कर सकते हैं।