25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jio Giga Fiber: Hathway और DEN खरीदेगी कंपनी, ग्राहकों को जल्द मिलेगी Free ब्रॉडबैंड सर्विस

जियो का लक्ष्य है कि देश के 5 करोड़ घरों में ब्रॉडबैंड सर्विस को पहुंचाना है। उम्मीद है की कंपनी इस सर्विस को दिवाली पर शुरू कर सकती है।

2 min read
Google source verification
gadgets

Jio Giga Fiber: Hathway और DEN खरीदेगी कंपनी, ग्राहकों को जल्द मिलेगी Free ब्रॉडबैंड सर्विस

नई दिल्ली: Reliance ने अपने 41वें जनरल मिंटिंग में Jio Giga Fiber को लॉन्च किया था। इस सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दी गई है। जियो का लक्ष्य है कि देश के 5 करोड़ घरों में ब्रॉडबैंड सर्विस को पहुंचाना है। उम्मीद है की कंपनी इस सर्विस को दिवाली पर शुरू कर सकती है। इसके लिए कंपनी देश की दो सबसे बड़ी कंपनी को खरीदने वाली है।

हाल में ही ख़बर आई थी की रिलायंस जियो जल्द ही देश की सबसे बड़ी केबल ऑपरेटर Hathway को खरीदने वाली है। वहीं, अब ख़बर है कि रिलायंस जियो केबल टीवी Den नेटवर्क्स में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने वाली है। रिलायंस Hathway में 51.3 फीसदी हिस्सेदारी करीब (2940 करोड़ रुपये) में और DEN नेटवर्क्स में 66 फीसदी हिस्सेदारी करीब (2045 करोड़ रुपये) में खरीदेगी। इसके जरिए अब रिलायंस जियो को अपने ब्रॉडबैंड नेटवर्क की कवरेज तेजी से बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा रिलायंस को इन कंपनियों की सर्विस से लेकर पहले से जुड़े कस्टमर्स का भी फायदा होगा। साथ ही Jio Giga Fiber यूजर्स को जल्द ही तेज और सस्ते इंटरनेट का लाभ भी मिलेगा।

रिलायंस ने पहले से ही Giga Fiber के लिए 2.5 लाख करोड़ का निवेश किया है। बता दें Jio GigaFiber को एक साथ देश के 1,100 शहरों में शुरू किया जाएगा। इस सर्विस के लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने कहा था कि पहले हम सर्विस के रजिस्ट्रेशन के जरिए यह जान सकेंगे किस जगह के लोग इसके लिए ज्यादा इच्छुक हैं। कंपनी सबसे पहले उन जगहों पर सर्विस देगी।

Hathway केबल नेटवर्क और DEN नेटवर्क्स का देश में पहले से ही विस्तार है जिसको देखते हुए कंपनी इन्हें खरीदने वाली है। इससे यूजर्स को जल्द ही अच्छी से अच्छी सुविधा दी जा सकती है। इनके अधिग्रहण से कंपनी को सर्विस देने में ज्यादा समय नहीं लगेगा और जियो को पहले से ही यूजर्स भी मिल जाएंगे। उम्मीद है कि कंपनी अपने जियो सिम की तरह ही गीगा फाइबर की सर्विस को भी 3 महीने के लिए मुफ्त में दे सकती है।