23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jio गीगा फाइबर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, डिटेल में जानिए पूरी ख़बर

कंपनी उन जगहों पर सर्विस सबसे पहले देगी, जहां से ज्यादा रिजस्ट्रेशन किया जाएगा।

2 min read
Google source verification

image

Vishal Upadhayay

Aug 15, 2018

jio guga fiber

Jio गीगा फाइबर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, डिटेल में जानिए पूरी ख़बर

नई दिल्ली: Reliance ने अपने 41वें सालाना जनरल मिंटिंग में Jio Giga Fiber को लॉन्च किया था। इसके बाद अब आखिरकार 15 अगस्त यानी आज से इसकी रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी गई है। इसके लिए कंपनी ने एक डेडिकेटेड माइक्रो वेबसाइट तैयार की है जिसके जरिए आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ये रजिस्ट्रेशन कनेक्शन के लिए नहीं है बल्कि आपके रजिस्ट्रेशन कराने से कंपनी को इसकी जानकारी मिल जाएगी कि आप कनेक्शन लेने के इच्छुक है या नहीं। आपको बता दें कंपनी उन जगहों पर सर्विस सबसे पहले देगी, जहां से ज्यादा रिजस्ट्रेशन किया जाएगा। जियो गीगा फाइबर को लेकर कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि इसे 1,100 शहरों में पेश किया जाएगा। हालांकि, इस सर्विस के लिए अभी कोई ऑफिशियल रोलआउट की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। कंपनी की माने तो यूजर्स को इस नई सर्विस से 1 जीबीपीएस की इंटरनेट स्पीड मिलेगी।

अगर आप भी रिलायंस की इस सर्विस को लेने में दिलचस्पी रखते हैं तो आइए जानते हैं कैसे आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

1. रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको Jio की वेबसाइट पर जाना होगा।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपको वहां Jio Giga Fiber now का रेड कलर का बटन दिखेगा, जहां आपको क्लिक करना होगा।

3. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

4. नया पेज खुलने के बाद आपको Change बटन पर क्लिक कर अड्रेस डालना होगा। इसके बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना होगा।

5. सबमिट करने पर आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर देना होगा।

6. इसके बाद आपके नंबर पर 4 अंकों का OTP नंबर आएगा, जिसे इस्तेमाल करने के बाद आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

गौरतलब है कि अभी कंपनी ने Jio Giga Fiber के लिए रजिस्ट्रेशन ही ओपन किया है। कंपनी ने अभी तक किसी भी तरह के प्लान, टैरिफ और ऑफर की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।उम्मीद है की कंपनी जल्द ही इसकी जानकारी देगी।