कंपनी गीगा फाइबर यूजर्स को 3 महीने का फ्री प्रिव्यू ऑफर दे सकती है जिसमें आपको तीन महीने तक इंटरनेट की फ़िक्र करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ऑफर के तहत यूजर्स को हर महीने 100 जीबी डाटा मुफ्त में दिया जाएगा। आपको बता दें कि इन सेवाओं के लिए ग्राहक को शुरुआत में 4,500 रुपये देने होंगे। अभी तक दूसरी कंपनियां ब्रॉडबैंड सेवा के लिए कॉपर लाइंस का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, इसकी जगह रिलायंस जियो फाइबर ऑप्टिकल का इस्तेमाल करेगा, जिसकी वजह से ग्राहकों को इंटरनेट की स्पीड बाकी कंपनियों से बेहतर मिलेगी। ख़बरों की माने तो कंपनी दूसरे ऑपरेटर्स के मुकाबले सस्ते में सर्विस उपलब्ध कराएगी। जहां दूसरे ऑपरेटर्स 700 से 1000 रुपये महीना चार्ज करते हैं। वहीं, रिलायंस जियो का मंथली प्लान 500 रुपये का होगा।