आपको जानकारी दे कि रिलायंस जियो ने हाल में ही मानसून हंगामा ऑफर पेश किया था जिसके तहत Jio Phone 2 को सिर्फ 501 रुपये में लिया जा सकता है। कंपनी के इस फोन को महज 501 रुपये में लेने के लिए ग्राहक को किसी भी कंपनी के फीचर फोन को एेक्सचेंज करना होगा। ध्यान रहे कि आप जिस भी कंपनी का फीचर फोन वापस कर रहे हैं वो चालू कंडीशन में हो साथ ही उस फोन का चार्जर और बैटरी भी साथ होना जरूरी है। आपको बता दें, Jio Phone 2 में 15 अगस्त सेे 3 सबसे लोकप्रिय ऐप्स यूट्यूब,फेसबुक और व्हाट्सएप काम करेंगे।