इस ऐप को बनाने का काम चिदरुप आई, प्रतीक महापात्रा और श्रीहरि एचएस ने मिल कर किया है। इन तीनों स्टूडेंट्स को नकली दवाओं को लेकर उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब उनका एक दोस्त बीमार हो गया और दवाइयां लेने के बाद भी उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद, इन्हें मालूम चला कि भारत में बिकने वाली सभी दवाओं में से करीब आधी फर्जी होती हैं और उन्होंने एक ऐसा ऐप डिवेलप करने का फैसला किया जो कि मार्केट में बिक रही फर्जी या नकली दवाओं की आसानी से पहचान कर सके। इसकेे लिए इन तीनों स्टूडेंट्स को 15,000 डॉलर ( लगभग 10 लाख रुपये) का इनाम मिला है।