29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maxima ने लॉन्च की रफ एंड टफ स्मार्टवॉच, ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले के साथ कीमत महज इतनी, जानिये फीचर्स

देश की प्रमुख और भरोसेमंद वॉच निर्माता कंपनी मैक्सिमा वॉचेज़ (Maxima Watches) ने मैक्सिमा मैक्स प्रो एक्स4प्लस (Maxima Max Pro X4+) स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है।
2 min read
Google source verification
maxima.jpg

Maxima

Maxima Watches: जब से भारत में स्मार्टवॉच किफायती कीमत में आने लगी हैं तब से इनका क्रेज बढ़ गया है, ऐसे में अब देश की प्रमुख और भरोसेमंद वॉच निर्माता कंपनी मैक्सिमा वॉचेज़ (Maxima Watches) ने मैक्सिमा मैक्स प्रो एक्स4प्लस (Maxima Max Pro X4+) स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। यह नई स्मार्टवॉच कई पावर-पैक्ड फीचर्स के साथ आती है जैसे ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले, 1.32 इंच एचडी डिस्प्ले दिया है। इसमें 340 mAh की बैटरी लगी है।

नई मैक्स प्रो एक्स4 प्लस आधुनिक रियलटेक प्रोसेसर, अडवान्स्ड ब्लूटुथ कॉलिंग कनेक्टिविटी और सिरी/ गूगल वॉइस असिस्टेन्ट सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा मल्टीपल मैन्यु डिज़ाइन से युक्त अडवान्स्ड यूआई डिज़ाइन इसे और भी फंक्शनल एवं डायनामिक बना देता है।

रफ एंड टफ डिजाइन

मैक्सिमा मैक्स प्रो एक्स4प्लस स्मार्टवॉच को खासतौर पर एडवेंचर लवर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह इतनी मजबूत है कि आप इसे आउटडोर्स में पहन सकते हैं और ऐसा आकर्षक लुक देती है कि आप इसे ऑफिस पहन कर भी जा सकते हैं। मैक्स प्रो एक्स4प्लस में कॉलिंग फंक्शन के लिए अडवान्स्ड चिप, स्मार्ट डायल पैड, कॉन्टैक्ट एवं कॉल लॉग, पासवर्ड से युक्त स्क्रीन लॉक, 100 से अधिक वॉच फेसेज़, 600 निट्स ब्राईटनैस आदि।

ये वॉचेज़ प्रीमियम स्पीकर के साथ अल्ट्रा क्लीयर साउण्ड देती हैं। मैक्स प्रोएक्स4 प्लस वॉचेज़ फैशनेबल लुक के साथ-साथ प्रीमियम रग्ड डिज़ाइन एवं हार्ड केस में आती हैं। मैक्स प्रो एक्स4प्लस में 30 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स, हार्टरेट (HR)/ SPO2/ स्लीप मॉनिटरिंग फीचर्स और सीडेंटरी /ड्रिकिंग रिमाइंडर भी हैं।

यह भी पढ़ें: 15 फरवरी को लॉन्च होगा नया OPPO Find N2 Flip स्मार्टफोन

कीमत और उपलब्धता

मैक्सिमा मैक्स प्रो एक्स4प्लस स्मार्टवॉच को तीन कलर्स में उतारा गया है जिसमें मिडनाईट ब्लैक, मिलिट्री ग्रीन और डेज़र्ट खाकी शामिल हैं। इसकी कीमत 2699 रुपये से शुरू होती है और यह सभी ऑफलाईन एवं ऑनलाईन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।