नई दिल्ली: आज स्मार्टफोन का सबसे अच्छा साथी हेेडफ़ोन होता है। चाहें हमें गाने सुननेे हों या किसी से बात करना हो लोग अक्सर इयरफोन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं समय के साथ-साथ स्मार्टफोन के खरीदारी पर मुफ्त इयरफोन मिलना भी खत्म होता जा रहा है। शाओमी और वनपल्स जैसे महंगे स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी इयरफोन नहीं देती है। ऐसे में यूज़र्स इयरफोन अलग से खरीदते हैं लेकिन इयरफोन के सिर्फ महंगे होने से उसकी क्वालिटी का सही अंदाज़ा नहीं लगाता जा सकता है। आज हम आपकोे बतानेे जा रहे हैं कि हेडफ़ोन खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।