27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैजेट

Nokia 7 Plus व Nokia 8 Sirocco की प्री-बुकिंग आज, जानिए कब होगी सेल

Nokia 7 Plus व Nokia 8 Sirocco की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को यूजर्स फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीद सकते हैं।

Google source verification

image

Vineeta Vashisth

Apr 20, 2018

Nokia 7 Plus व Nokia 8 Sirocco की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को यूजर्स फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीद सकते हैं। लेकिन बता दें कि Nokia 7 Plus को अमेजन से और okia 8 Sirocco को फ्लिपकार्ट पर ही प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। हालांकि इन दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री 30 अप्रैल से होगी। हालांकि ग्राहक इन दोनों फोन को नोकिया मोबाइल शॉप और कुछ रिटेल स्टोर से भी प्री-बुकिंग कर सकते हैं। वहीं इस पर ऑफर भी दिया जा रहा है। एयरटेल यूजर्स को इन दोनों फोन पर 2,000 रुपये का कैशबैक और 20 जीबी एक्स्ट्रा डाटा दे रहा है। बता दें कि भारत में Nokia 8 Sirocco की कीमत 49,999 रुपए और Nokia 7 Plus की शुरुआती कीमत 25,999 रुपए रखी गई है। इन दोनों फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, NFC और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।