13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

60 साल बाद Nokia ने बदला अपना LOGO, अब नहीं दिखेगा ये रंग, जानिये बड़ी वजह

Nokia Logo Change: नोकिया के चीफ एक्जीक्यूटिव पेका लूंडमार्क ने बताया कि पहले हमारा एसोसिएशन स्मार्टफोन के साथ था, अब हम एक बिजनेस टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में उभर कर आये हैं। उन्होंने ये भी बताया कि साल 2020 के बाद नोकिया ने अपनी स्ट्रेटेजी में बदलाव किया है।

2 min read
Google source verification
nokia_logo.jpg

NOKIA NEW LOGO

Nokia New LOGO: करीब 60 साल बाद नोकिया ने अपना आइकॉनिक LOGO बदल दिया है, साथ ही लोगो में ट्रेडिशनल नीला रंग नहीं दिखेगा। आपको बता दें कि MWC 2023 की आधिकारिक शुरुआत होने से पहले Nokia ने अपने नए LOGO का अनावरण किया है। खास बात यह है कि इस बार नए LOGO में Nokia के 5 अलग-अलग शेप देखे जा सकते हैं। नए लोगो में लिए गए लेटर्स सफेद हैं, जबकि पीछे बैकग्राउंड में कई अलग-अलग कलर्स देखे जा सकते हैं। वैसे नया लोगो ठीक लग रहा है, अब सवाल यह है कि इतने सालों के बाद लोगों में क्यों बदलाव किया गया है। इसके पीछे कंपनी की क्या रणनीति है। क्योंकि जब भी कोई कंपनी नया लोगो लेकर आती है तो उसके पीछे कई बड़े वजह होती हैं। आइये जानते है इस रिपोर्ट में....


रणनीति में बदलाव:

रायटर्स की रिपोर्ट की मानें तो नोकिया के चीफ एक्जीक्यूटिव पेका लूंडमार्क ने बताया कि पहले हमारा एसोसिएशन स्मार्टफोन के साथ था, अब हम एक बिजनेस टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में उभर कर आये हैं। उन्होंने ये भी बताया कि साल 2020 के बाद नोकिया ने अपनी स्ट्रेटेजी में बदलाव किया है। हम रीसेट, एक्सीलरेट और स्केल के फॉर्मूले पर चल रहे हैं। कंपनी ने अपने ऑफिशियल हैंडल से नए LOGO के बारे में घोषणा की है।



जबरदस्त ग्रोथ:

Nokia के चीफ एक्जीक्यूटिव के मुताबिक कंपनी ने पिछले साल 21% की शानदार ग्रोथ दर्ज की थी। नोकिया की सेल में 8% का इजाफा हुआ है, जिसका मूल्य लगभग 2 बिलियन यूरो है। कंपनी जल्द ही अपनी ग्रोथ को डबल डिजिट करने की तैयारी में है। मोबाइल डिवाइसेज बनाने वाली कंपनी का मुख्य बिजनेस अब टेलीकॉम गियर प्रोडक्शन है। नोकिया प्राइवेट 5G नेटवर्क और गियर ऑटोमेटेड फैक्ट्री और ग्राहकों को बेचता है।



नोकिया का बड़ा टारगेट:

ध्यान देने वाली बात यह है कि नोकिया का नया लोगो साफ़ इशारा करता है कि कंपनी माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी कंपनियों को ऑटोमेशन और डेटा सेंटर्स के मामले में पीछे छोड़ने की पूरी तैयारी में है। अब देखना होगा नए लोगो और स्ट्रेटेजी के साथ नोकिया कितना ग्रोथ करती है।

यह भी पढ़ें: MWC 2023 में पेश हुआ नया OnePlus का नया कांसेप्ट स्मार्टफोन