सैन फ्रांसिस्को। पिछले महीने पुर्तगाल में परीक्षण के बाद, इंस्टाग्राम स्टोरिज को फेसबुक स्टोरीज में सिंडिकेट करने का विकल्प अब अमेरिका के उपयोगकर्ताओं को भी दिखाई देने लगा है। टेकक्रॉच ने शुक्रवार को खबर दी है कि फेसबुक ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि दुनिया भर में सभी के लिए यह फीचर आधिकारिक रूप से शुरू किया जा रहा है। फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा, अब आपके पास अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज को फेसबुक स्टोरीज पर साझा करने का विकल्प है। हम उन लोगों के साथ किसी भी क्षण को साझा करना आसान बनाते हैं, जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं।