नई दिल्ली: अभी तक आप जब भी किसी से बात करना चाहते हैं तो उसे कॉल कर लेते हैं, कॉल करने के लिए आपको अपने कान पर फोन लगाना पड़ता है इसके बाद आप बड़ी आसानी से अपने करीबियों और दोस्तों से बात कर सकते हैं। लेकिन आने वाले कुछ समय में आपको कॉल करने के लिए फ़ोन की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस खबर में हम आपको ऐसे गैजेट के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको कान पर उंगली रखकर बात करने की सहूलियत देता है।