8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OnePlus 11 5G की इस दिन से शुरू होगी प्री-बुकिंग, अमेजन से कर पाएंगे बुक

7 फरवरी को OnePlus 11 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने जा रहा है। दिल्ली में इसे एक बड़े इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान OnePlus 11 5G स्मार्टफोन के साथ ही OnePlus 11R 5G को भीं पेश किया जा सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
oneplus_11.jpg

oneolus

7 फरवरी को OnePlus 11 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने जा रहा है। दिल्ली में इसे एक बड़े इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान OnePlus 11 5G स्मार्टफोन के साथ ही OnePlus 11R 5G को भीं पेश किया जा सकता है। बता दें कि फोन को इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया जा चुका है। OnePlus 11 5G स्मार्टफोन का भारत में बेसब्री से इन्तजार किया जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के कई फीचर्स का खुलासा हो चुका है। प्री-ऑर्डर 7 फरवरी यानी लॉन्च होने के साथ ही शुरू हो जायेंगे।

OnePlus के मुताबिक इस साल उसके चार फोन में बड़े Android OS अपग्रेड्स और पांच साल के लिए स्कियोरिटी पैच मिलेंगे। साथ ही यह भी पता है कि फोन Hasselblad कैमरा और ट्रिपल रियर सेंसर के साथ आएगा। अभी तक इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन माना रहा है कि कंपनी इसे भारत में 54,999 रुपये हो सकती है।

फीचर्स

नए फोन में 6.7 इंच का OLED LTPO 3.0 डिस्प्ले मिल सकता है। यह Android 13 पर बेस्ड OxygenOS custom skin पर रन करता है। फोटो और विडियो इसमें 50MP का मेन कैमरा, 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 32MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। फोन 16MP सेल्फी कैमरे के साथ आता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।