27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Oppo ने लॉन्च किया अपना पहला स्मार्ट टीवी, कमाल के फीचर्स, जानें कीमत

ओप्पो ने इन्हें OPPO TV S1 और OPPO TV R1 के नाम से बाजार में उतारा है। इन टीवी में ओप्पो ने QLED Quantum Dot डिस्प्ले दिया है।

2 min read
Google source verification
Oppo Smart TV

Oppo Smart TV

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo के स्मार्ट टीवी सेगमेंट में कदम रखने को लेकर काफी समय से खबरें आ रही थीं। अब Oppo ने टीवी सेगमेंट में कदम रखते हुए अपने पहले दो स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिए हैं। ओप्पो ने इन्हें OPPO TV S1 और OPPO TV R1 के नाम से बाजार में उतारा है। इन टीवी में ओप्पो ने QLED Quantum Dot डिस्प्ले दिया है। फिलहाल इन दोनों स्मार्ट टीवी को चीन में लॉन्च किया गया है। अन्य देशों में इसे बिक्री के लिए कब उपलब्ध कराया जाएगा, कंपनी ने अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

कीमत
Oppo Smart TV S1 को चीन में CNY 7,999 यानि करीब 87,800 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं Oppo का दूसरा Smart TV R1 55 इंच स्क्रीन और 65 इंच स्क्रीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके 55 इंच वाले मॉडल की कीमत भरतीय मुद्रा में करीब 36,200 रुपए है। वहीं 65 इंच वाला मॉडल करीब 47,200 रुपए में मिलेगा। लॉन्च होने के बाद ये दोनों स्मार्ट टीवी ओप्पो की वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें—LG ने लॉन्च किया दुनिया का पहला रोलेबल टीवी, कीमत 64 लाख रुपए, जानिए क्या खास है इसमें

Oppo Smart TV S1 फीचर्स
Oppo Smart TV S1 के फीचर्स की बात करें तो यह सिंगल वेरिएंट 65 इंच स्क्रीन में लॉन्च किया गया है। इसमें 65 इंच की QLED Quantum Dot डिस्प्ले दी गई है। ओप्पो का यह स्मार्ट टीवी डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आता है। प्रोसेसर की बात करें तो इस टीवी में quad-core MediaTek MT9950 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी साउंड क्वालिटी बहुत अच्छी है। इसमें अच्छे साउंड इफेक्ट के लिए 18 स्पीकर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें फुल एचडी पॉप-अप कैमरा भी दिया गया है। अन्य फीचर्स में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, एथरनेट, एचडीएमआई 2.0, दो एचडीएमआई 2.1 और दो यूएसबी 3.0 जैसे फीचर्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें—1000 रुपए से भी कम कीमत वाले पॉवरबैंक, Flipkart पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Oppo Smart TV R1 फीचर्स
वहीं ओप्पो के दूसरे स्मार्ट टीवी यानि Oppo Smart TV R1 की बात करें तो यह दो वेरिएंट 55 इंच और 65 इंच मॉडल में लॉन्च किया गया है। दोनों मॉडल्स में फीचर्स एक समान है सिर्फ साइजका अंतर है। इनके फीचर्स की बात करें तो ये दोनों टीवी MediaTek MT9652 प्रोसेसर पर काम करते हैं। ओप्पो के इस टीवी में 2 जीबी रैम दी गई है। बेतहर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें 20W आउटपुट स्पीकर्स दिए गए हैं, जो डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके साथ यूजस को ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल मिलेगा। यह रिमोट कंट्रोल Breeno वॉयस असिस्टेंट के साथ आएगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई—फाई और ब्लूटूथ जैसे फचर्स भी दिए गए हैं।