5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 फरवरी को लॉन्च होगा नया OPPO Find N2 Flip स्मार्टफोन, Samsung Galaxy Z Flip4 से होगा मुकाबला

स्मार्टफोन कंपनी OPPO भी अब अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन OPPO Find N2 Flip को लॉन्च करने की तैयारी में है। और इस बात की घोषणा कंपनी ने का दी है। नए OPPO Find N2 Flip का सीधा मुकाबला Samsung Galaxy Z Flip4 स्मार्टफोन से होगा।

2 min read
Google source verification
oppo_fold.jpg

OPPO Find N2 Flip: स्मार्टफोन कंपनी OPPO भी अब अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन OPPO Find N2 Flip को लॉन्च करने की तैयारी में है। और इस बात की घोषणा कंपनी ने का दी है। नए OPPO Find N2 Flip का सीधा मुकाबला Samsung Galaxy Z Flip4 स्मार्टफोन से होगा। इतना ही नहीं आने वाले समय में कई अन्य ब्रांड्स भी फोल्डेबल स्मार्ट फोन बाजार में लाने की तैयारी में हैं।

कंपनी के अनुसार इस अडिवाइस को एक लॉन्च इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा, फोन की लॉन्चिंग रात 8 बजे से होगी। इसे कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। हालांकि, कंपनी ने इंडिया लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। आइये जानते हैं इस फोन के बारे में....

ये फीचर्स होंगे खास

नए OPPO Find N2 Flip में 6.8-इंच फुल HD+ OLED फोल्डेबल डिस्प्ले मिलेगा जोकि 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। साथ ही इसमें 3.26 इंच का एमोलेड कवर डिस्प्ले भी मिलता है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में दमदार प्रोसेसर मिलेगा साथ ही यह 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। यह फोन Android 13 बेस्ड Color OS 13 पर काम करेगा।

फोटो और वीडियो के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 50MP का Sony IMX 890 सेंसर और दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस मौजूद है। पावर के लिए इस फोन में 4300mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: Jio Valentine's Offer: इन दो रिचार्ज प्लान के साथ फ्री मिलेगा McDonalds बर्गर और 12GB डेटा

कितनी होगी कीमत

नए OPPO Find N2 Flip स्मार्टफोन को 5999 चीनी युआन (करीब 71,500 रुपये) में उतारा गया था। माना जा रहा है कि भारत में इस फोन की कीमत 80,000 रुपये के आस-अस हो सकती है।