
Realme GT Neo 3T
स्मार्टफ़ोन निर्माता कंपनी Realme ने GT Neo सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन Realme GT Neo 3T को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में कई ऐसे फीचर्स मौजूद है जो आपको काफी पसंद आ सकते हैं। फोन में न सिर्फ डिजाइन बेहतर है बल्कि इसमें 80W की SuperDart फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। इतना ही नहीं इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ .62-इंच E4 AMOLED डिस्प्ले भी दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि सिर्फ 12 मिनट में 50 फीसदी बैटरी चार्ज हो जाएगी। आइये जानते हैं इस नए फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...
Realme GT Neo 3T के फीचर्स
जैसे की हमने बताया डिज़ाइन के मामले यह नया Realme GT Neo 3T पुराने वाले मॉडल के जैसा ही दिखता हैबस आपको सीके रियर कैमरे में थोड़े बदलाव दिख जाएंगे।यह स्मार्टफ़ोन 6.62-इंच E4 AMOLED डिस्प्ले, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है और इसके साथ आपको 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज भी मिल जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 5G चिपसेट का प्रोसेसर मिल जाएगा। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में 8-लेयर हीट डिसिपेशन स्ट्रक्चर भी मिलेगा।
Realme GT Neo 3T का कैमरा सेटअप
कैमरे के मामले में भी यह फ़ोन आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा जिसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिल जाता है। इसमें आपको 64-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मिल जाएगा। इसके अलावा सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल जाता है। इसके कैमरा ऐप में सुपर नाइटस्केप मोड और स्ट्रीट फोटोग्राफी जैसे शानदार मोड भी मिल जाएगा। यह स्मार्टफोन 5000 mAh बैटरी और 80W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल जाएगा। रियलमी का दावा है की यह फ़ोन 12 मिनट में 50 प्रतिशत तक आसानी से चार्ज हो सकता है।
कीमत और उपलब्धता
आपको ये स्मार्टफोन तीन स्टोरेज ऑप्शन में मिल जाएंगे,जिसमें 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले फ़ोन की कीमत 31,999 रुपये है और वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये रखी गई है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो Realme GT Neo 3T को तीन कलर ऑप्शंस- डैश व्हाइट, ड्रिफ्टिंग येलो और शेड ब्लैक में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की सेल 23 सितम्बर से कंपनी के आधिकारिक चैनलों और ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर मिल जाएगा। कंपनी की तरफ से कस्टमर्स को कुछ शुरूआती ऑफर्स भी इन स्मार्टफोन की ख़रीद पर मिल जाएंगे।
Updated on:
18 Sept 2022 01:05 am
Published on:
17 Sept 2022 05:19 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
