जानकारी के इस सर्विस में 'शुरुआती प्लान' के तहत यूजर्स को 1.1 टीबी तक मुफ्त डेटा ऑफर किया गया है। इस सर्विस के शुरुआती प्लान में 100 एमबीपीएस स्पीड के साथ हर महीने 100 जीबी मुफ्त डेटा दिया जा रहा है। एक बार एफयूपी लिमिट खत्म होने के बाद, ग्राहक फिर से 40 जीबी मुफ्त डेटा पा सकते हैं, यह मुफ्त डेटा महीने में 25 बार रीचार्ज कराया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि यूजर को हर महीने 1100 जीबी या 1.1 टीबी मुफ्त डेटा मिलेगा।