7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Samsung Galaxy S23 series की लॉन्चिंग हुई कंफर्म! तीन स्मार्टफोन होंगे लॉन्च

हर साल की तरह इस साल भी Samsung की नई Galaxy S23 series की लॉन्चिंग को लेकर इन्तजार हो रहा है। एक लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज की के लॉन्च होने की तारीख कंफर्म हो गई है इस सीरीज को Galaxy Unpacked 2023 इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा

2 min read
Google source verification
samsung.jpg

सांकेतिक तस्वीर

Samsung Galaxy Unpacked: हर साल की तरह इस साल भी Samsung की नई Galaxy S23 series की लॉन्चिंग को लेकर इन्तजार हो रहा है। एक लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज की के लॉन्च होने की तारीख कंफर्म हो गई है इस सीरीज को Galaxy Unpacked 2023 इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा, लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी कोई जन कारी नहीं मिली है।

बताया जा रहा है कि गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2023, एक फरवरी 2023 को होगा जिसमें Samsung Galaxy S23 series की लॉन्चिंग होगी। इस सीरीज के तहत Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। इससे पहले भी Samsung ने फरवरी के पहले सप्ताह में ही गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का आयोजन किया है।



रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung की कोलंबिया वेबसाइट पर गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का प्रमोशनल पोस्टर देखा गया है। गैलेक्सी एस23 सीरीज के सभी फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ तीन रियर कैमरे मिलेंगे, हालांकि Galaxy S23 Ultra में चार रियर कैमरे मिल सकते हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 200 मेगापिक्सल का हो सकता है। इस सीरीज के Galaxy S23 और Galaxy S23+ के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है, वहीं Galaxy S23 Ultra को 12 जीबी रैम और 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज मॉडल में पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: मिनटों में फुल चार्ज होगा स्मार्टफोन! Realme ने पेश की 240W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी


Galaxy S23 और Galaxy S23 Ultra बोटैनिक ग्रीन, कॉटन फ्लावर, मिस्टी लिलैक और फैंटम ब्लैक शेड्स में पेश किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि Samsung Galaxy S23 सीरीज की कीमतें Galaxy S22 सीरीज से थोड़ी ज्यादा रहने की उम्मीद है। लेकिन यह रिपोर्ट भी आई है कि इस नई सीरीज के डिजाइन पर कोई खास काम नहीं किया गया है।