9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू-कश्मीर: सोशल मीडिया पर मोदी सरकार को मिल रही जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर दिख रहा लोगों का देश-प्रेम विवादित धारा 370 हटाए जानें पर मोदी सरकार को मिल रही बधाई

2 min read
Google source verification
modi

नई दिल्ली: Modi 2.0: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अब तक का सबसे बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर से विवादित अनुच्छेद 370 को खत्म करने का संकल्प राज्यसभा में पेश किया। इसके तुरंत बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुच्छेद 370 हटाने के लिए संविधान आदेश ( जम्मू-कश्मीर 2019 ) के तहत अधिसूचना जारी कर दी। इतना ही नहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में राज्य पुनर्गठन विधेयक को भी पेश किया, जिसके तहत जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग कर दिया गया है।

सरकार के तरफ से लिए गए इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर नेताओं और सेलिब्रिटी के अलावा भी आम लोगों में यह मुद्दा छाया हुआ है। जहां इस फैसले को लेकर देश के कई नागरिक मोदी सरकार को बधाई दे रहे हैं। वहीं कई लोग इस एंगल को हरियाणा और दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी इसे राजनीति के चश्में से देख रहे हैं।

15 अगस्त आने से पहले मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद सोशल मीडिया साइट्स पर लोगों का देश-प्रेम देखने को मिल रहा है। फेसबुक यूजर संदीप ने अपने पोस्ट पर लिखा है कि " जहां हुए बलिदान मुखर्जी...वो कश्मीर हमारा है और हमारा ही रहेगा। " इसके अलावा सागर ने भी एक मीम शेयर किया है जिसमें लिखा गया है कि कॉन्फिडेंस की भी हद होती है। अभी-अभी एक प्रोपर्टी डीलर का फोन आया…" कश्मीर में प्लाट चाहिए तो बताएं " साथ ही कई लोग एक देश एक लोकतंत्र की भी गुहार लगा रहे हैं। एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है जिसमें धार्मिक एंगल से यह लिखा गया है कि पहले सोमवार चंद्रयान, दूसरे सोमवार तीन तलाक बिल और तीसरे सोमवार 370 खल्लास…