नोकिया एक्स 6 को हाल ही में चीन में लॉन्च कर दिया गया है। अब भारत में इसकी लॉन्चिंग का इंतजार है ऐसे में आपको बता दें कि इस फोन में 5.8 इंच की फुल एचडी प्लस टीएफटी स्क्रीन दी गयी है जिसका रिजोल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है। यह फोन तीन वैरियंट्स में खरीदा जा सकता है जिसमें 4जीबी/ 32जीबी, 4जीबी/ 64जीबी और 6जीबी/ 64जीबी में मौजूद है। इस फोन की स्टोरेज को एसडी कार्ड से 256 जीबी तक एक्सपैंड किया जा सकता है। Nokia X6 में आपको 16 और 5 mp का रियर कैमरा जबकि 16 mp का फ्रंट कैमरा मिल जाएगा। इस फोन में फेस अनलॉकिंग फीचर के साथ फिंगर प्रिंट सिंसार भी मौजूद है। बता दें कि रैम कन्फिगरेशन के हिसाब से इस फोन की कीमत 13,800 रुपए, 16,000 रुपए है जबकि बात करें 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की तो इसकी कीमत करीब 18,100 रुपए है।