14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AC को मात देती है 1 रुपये की ये शीट, घर को कर देती है बिल्कुल चिल्ड

वैज्ञानिकों ने ऐसी चीज बनाई है जिससे एयर कंडीशनर्स की जरूरत ही समाप्त हो जाएगी।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

May 25, 2018

cooling sheet

पूरे घर को चिल्ड कर देती है ये पॉलीथीन शीट, दाम 1 रुपये से भी कम

नई दिल्ली: अमेरिका में जितनी भी बिजली का निर्माण किया जाता है उसका 6 प्रतिशत हिस्सा अमेरिका के एयर कंडीशनिंग सिस्टम को चलाने के लिए इस्तेमाल होता है। 6 प्रतिशत सुनने में तो बेहद कम लगता है लेकिन ये एक बड़ा आंकड़ा है। आपको बता दें कि भारत, ब्राजील और चीन में बनाई जाने वाली बिजली का भी एक बड़ा हिस्सा एयर कंडीशनर्स को चलाने में खर्च होता है। इससे ना सिर्फ बिजली की खपत होती है बल्कि ग्रीन हाउस गैसों (कार्बन दाई ऑक्साइड) का उत्सर्जन भी बढ़ रहा है। लेकिन अब इससे निपटने के लिए वैज्ञानिकों ने ऐसी चीज बनाई है जिससे एयर कंडीशनर्स की जरूरत ही समाप्त हो जाएगी।

बता दें कि गर्मियों के दिनों में एयर कंडीशनर्स का इस्तेमाल बढ़ जाता है। लोग अपने घरों में एयर कंडीशनर लगवाते हैं साथ ही दफ्तरों में सेन्ट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगा होता है जिससे काफी मारता में ग्रीन हाउस गैसें निकलती है। लेकिन अब लोगों को अपने घरों में एयर कंडीशनर लगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन के दो वैज्ञानिकों रौंगी यैंग और शाओबो यिन ने एक ऐसी पॉलीथिन शीट बनाई है जिसे दीवार पर लगाने पर घर पूरी तरह से ठंडा रहता है।

यह चौंकाने वाला आविष्कार हाल ही में किया गया है। आपको बता दें कि अपने घर को ठंडा रखने के लिए आपको बस इस शीट को अपने घर की दीवारों पर लगाना होता है। इसके बाद चाहे कितनी भी गर्मी हो जाए आपका घर एकदम कूल बना रहता है।

दाम में बेहद ही सस्ती

इस चमत्कारी प्लास्टिक शीट के बारे में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इसके 1 स्क्वायर मीटर की कीमत एक रुपये से भी कम है। जी हां ये बिलकुल सच है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इतनी कम कीमत में आपका घर आखिर ठंडा कैसे रह सकता है।

आपको बता दें कि यह फिल्म रेडिएटिव कूलिंग सिस्टम पर काम करती है। यह फिल्म वातावरण में मौजूद गर्मी को ठंडक में बदलने की क्षमता रखती है। यह बाकी की ऊर्जा को तरंगों को सोख लेती है और ठंडी रहती है। साथ ही यह ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन भी नहीं करती है जिससे यह पूरी तरह से ईको फ्रेंडली बन जाती है।