7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लंच करने में आपकी मदद करेगा ये स्पेशल स्मार्टफोन कवर

अब मार्केट में एक ऐसा स्मार्टफोन कवर आ गया है जो आपकी इस दिक्कत से छुटकारा दिलाएगा। जी हां, तो ऐसे में जान ही लीजिए कि आखिर इस स्मार्टफोन कवर में ऐसी क्या खासियत है।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Jan 22, 2019

spoon fork case

लंच करने में आपकी मदद करेगा ये स्पेशल स्मार्टफोन कवर

नई दिल्ली: आपके साथ ऐसा कई बार होता होगा जब आप अपने लंच बॉक्स में फॉर्क या चम्मच रखना भूल जाते होंगे, ऐसे में आपको खाना खाने के लिए या तो हाथ का इस्तेमाल करना पड़ता है या फिर किसी और तरह से काम चलाना पड़ता है। लेकिन अब आपको शायद ही कभी ऐसी समस्या होगी क्योंकि अब मार्केट में एक ऐसा स्मार्टफोन कवर आ गया है जो आपकी इस दिक्कत से छुटकारा दिलाएगा। जी हां, तो ऐसे में जान ही लीजिए कि आखिर इस स्मार्टफोन कवर में ऐसी क्या खासियत है।

मार्केट में आपने स्मार्टफोन के बहुत से कवर देखे होंगे जो बेहद ही आकर्षक होने के साथ बेहद ही मजबूत भी होते हैं लेकिन आज हम आपको जिस कवर के बारे में बताने जा रहे हैं वो खाना खाने के दौरान आपके बहुत काम आएगा। दरअसल इस कवर में आपको चम्मच और फॉर्क भी मिलता है। इस कवर को खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो अक्सर अपने साथ चम्मच और फॉर्क नहीं रखते हैं।

यह अपनी तरह पहला कवर है जिसमें चम्मच और फॉर्क दिया गया है। इस कवर की ख़ास बात यह है कि चम्मच इस कवर के अंदर ही फिट हो जाते हैं ऐसे में आपको इसे अलग से कहीं पर रखने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह कवर उन लोगों के बड़ा काम आएगा जो ऑफिस जाते हैं और काफी बिज़ी रहते हैं। इस कवर के साथ मिलने वाले चम्मच प्लास्टिक के बने होते हैं जिन्हें बाहर निकाला जा सकता है।

अभी इन कवर्स को आईफोन 7, 8, X और XS मॉडल के लिए ही पेश किया गया है। लेकिन आने वाले समय में अन्य स्मार्टफोन्स के लिए भी ये कवर उपलब्ध होंगे। ऐसे में आप भी अगर इस कवर को खरीदना चाहते हैं तो अब आप इन्हें खरीद सकते हैं और ये आपके बड़े काम आने वाले हैं।